फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trying to rape at the BRD Medical College, Two sued

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रेप की कोशिश, दो पर मुकदमा

Mon, 25 Jun 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Mon, 25 Jun 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Trying to rape at the BRD Medical College, Two sued

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हैवानियत करने वालों के खिलाफ गुलरिहा थाने में केस दर्ज कर किया गया है। युवकों ने बलरामपुर से किशोरी को मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया था। पुलिस ने पीड़ित किशोरी का बयान दर्ज किया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर गोरखपुर बुलाने वाली कथित दीदी सोनाली और अफरोज के खिलाफ बलात्कार की कोशिश, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने के धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  

विज्ञापन


किशोरी के बयान के मुताबिक उसकी मुलाकात सोनाली नाम की एक महिला से दस दिन पहले गोंडा में हुई थी। बातचीत के दौरान सोनाली ने अपना नंबर दिया और खुद को मेडिकल कॉलेज की नर्स बताया। गरीब घर की किशोरी उसकी बातों में आ गई और उससे नौकरी दिलाने को कहा। इस पर सोनाली ने कहा, इस बारे में बाद में बताएगी। नंबर पर दोनों की बातचीत होने लगी। कथित दीदी सोनाली ने शनिवार को किशोरी को गोरखपुर बुलाया। गोरखपुर स्टेशन पर सुबह सोनाली ने ही रिसीव किया और फिर मेडिकल कॉलेज ले गई।
विज्ञापन


शाम तक उसे टहलाती रही और फिर चार अन्य लड़कों से यह कहते हुए मुलाकात कराई की यह भी नौकरी के लिए आए हैं। देर शाम मोबाइल डिस्चार्ज होने पर किशोरी को अफरोज नाम का युवक उसे बर्न वार्ड की छत पर ले गया। किशोरी के मुताबिक उसने छत से फेंकने की धमकी देते हुए कपड़े निकलाने को कहा। इस पर शोर मचाते हुए किसी तरह से भागकर उसने अपनी जान बचाई। पुलिस ने किशोरी को फिलहाल आशा ज्योति केंद्र में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी नार्थ ने बताया कि पीड़िता और घरवालों ने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया है। इस वजह से पीड़िता का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया जाएगा। केस की जांच अब सिर्फ बयानों के आधार पर ही होगी। कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी शलभ माथुर ने मामले में संज्ञान लेते हुए कहा कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, दोनों की तलाश की जा रही है। दोषियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed