फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump a risky choice for President

हिलेरी बोलीं- मिसफायर करने वाली तोप हैं ट्रम्प, अमेरिकी उनसे बचें

Thu, 05 May 2016 01:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 May 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
Trump a risky choice for President
- फोटो : Reuters

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से प्रमुख दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से दावेदारी पेश कर रहे डोनाल्ड ट्रम्प को 'ढीली तोप' बताया है उन्होंने कहा इस तोप से केवल मिसफायर होंगे। क्लिंटन ने आगे कहा अमेरिका को डोनाल्ड ट्रम्प के रूप में एक गैरजिम्मेदार राष्ट्रपति का रिस्क नहीं लेना चाहिए।

विज्ञापन


डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रम्प की आलोचना करते हुए कहा उन्हें 8 नवंबर को होने वाले जनरल इलेक्शन के लिए अपनी नीतियां स्पष्ट करनी चाहिए। न्यूक्लियर हथियारों और अबॉर्शन पर विवादित बयान देने वाले ट्रम्प ने क्लाइमेट चेंज को चीन का हौआ बताया था। क्लिंटन ने कहा वे केवल बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और बड़े-बड़े आरोप लगाते हैं। उन्हें इधर-उधर की बातें छोड़कर जनता को बताना चाहिए की वे उनके लिए किया करने वाले हैं और कैसे करने वाले हैं।
विज्ञापन


रिपब्लिकन दावेदारों पर क्लिंटन ने चुटकी लेते हुए कहा 'रिपब्लिकन्स को पता नहीं है कि डोनाल्ड ट्रम्प से कैसे मुकाबला करना है। क्योंकि जो मुद्दे ट्रम्प उठाते हैं सारे रिपब्लिकन्स उससे सहमत होते हैं। मगर मैं जानती हूं ट्रम्प से कैसे मुकाबला करना है। इंडियाना में हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव में हिलेरी क्लिंटन बर्नी सेंडर्स से हार गईं थीं लेकिन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रमुख दावेदार अभी क्लिंटन ही हैं। क्लिंटन के पास इस समय बर्नी सेंडर्स के मुकाबले 800 डेलीगेट्स के वोट ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed