फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'True empowerment comes from hand-holding, not freebies', Vice President said on 'Rewari' schemes

Dhankhar: 'सच्चा सशक्तीकरण मदद से होता है, मुफ्त चीजें बांटने से नहीं', 'रेवड़ी' योजनाओं पर बोले उपराष्ट्रपति

Tue, 13 May 2025 07:32 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 13 May 2025 07:32 PM IST
सार

मेघालय के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ बातचीत में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि  किसी व्यक्ति को मुफ्त चीजें देकर उसकी जेब भरना, सच्चा सशक्तीकरण नहीं है। सच्चा सशक्तीकरण वह है कि आप उस व्यक्ति का हाथ थाम लें ताकि वह व्यक्ति स्वयं सशक्त बन जाए।

विज्ञापन
'True empowerment comes from hand-holding, not freebies', Vice President said on 'Rewari' schemes
जगदीप धनखड़, उपराष्ट्रपति - फोटो : X / @VPIndia

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को रेवड़ी योजनाओं को लेकर सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सच्चा सशक्तीकरण मदद से होता है, मुफ्त चीजें और खैरात बांटने से नहीं। जब महिलाएं आगे आती हैं तो संतुलित आर्थिक विकास और सामाजिक वृद्धि होती है।

विज्ञापन


मेघालय के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को मुफ्त चीजें देकर उसकी जेब भरना, सच्चा सशक्तीकरण नहीं है। सच्चा सशक्तीकरण वह है कि आप उस व्यक्ति का हाथ थाम लें ताकि वह व्यक्ति स्वयं सशक्त बन जाए। इससे खुशी मिलती है, संतुष्टि मिलती है, आपको आंतरिक शक्ति मिलती है और आपको अपने परिवार पर गर्व भी होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'इंदिरा गांधी जीवित होतीं तो पूछता क्यों नहीं लिया पीओके', सीएम हिमंत सरमा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत का पूर्वोत्तर हमारा गहना है। 1990 के दशक में केंद्र सरकार की लुक ईस्ट नीति थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस नीति को एक अतिरिक्त आयाम दिया है - लुक ईस्ट से एक्ट ईस्ट। यह कार्रवाई भी बहुत प्रभावी ढंग से हुई है। मेघालय में पर्यटन, खनन, आईटी और सेवाओं के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

ये भी पढ़ें: मोबाइल स्क्वॉड पहल शुरू करेगी महाराष्ट्र सरकार, सड़क पर रहने वाले बच्चों को मिलेगी मदद

उन्होंने आर्थिक विकास और महिला सशक्तीकरण में राज्य की उपलब्धियों की सराहना की तथा इसका श्रेय केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर दूरदर्शी नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि यह दूरदर्शी नेतृत्व है जो अधिकारियों को सही दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। मेघालय की आर्थिक प्रगति की सराहना करते हुए धनखड़ ने कहा कि किसी राज्य की अर्थव्यवस्था सकल राज्य घरेलू उत्पाद से निर्धारित होती है। इसमें मेघालय में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा भी उपस्थित थे।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed