Telangana: हम आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे, अफगानिस्तान से भारत की तुलना पर मंत्री का जवाब
Telangana: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि केसीआर और उनका परिवार सेना, लोगों और देश का अपमान करने के आदी हैं। टीआरएस पार्टी को हमें धर्मनिरपेक्षता के बारे में कोई कहानी सिखाने की जरूरत नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हम आतंकवाद से निपटने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं। अफगानिस्तान के साथ भारत की तुलना करना बहुत गलत है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री की तालिबानी से जोड़कर टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि केसीआर और उनका परिवार सेना, लोगों और देश का अपमान करने के आदी हैं। टीआरएस पार्टी को हमें धर्मनिरपेक्षता के बारे में कोई कहानी सिखाने की जरूरत नहीं है। वे धार्मिक राजनीति करते हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री जीके रेड्डी ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में कोई गड़बड़ी नहीं हुई, कोई आईएसआईएस गतिविधि नहीं हुई है, सांप्रदायिक हमले या बम विस्फोट नहीं हुए हैं।
इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था और कहा था कि अगर वे लोगों को बांटते रहे तो देश तालिबान और अफगानिस्तान जैसी स्थिति देखेगा। राव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हम धार्मिक असहिष्णुता को बढ़ाते रहे और लोगों को विभाजित करते रहे, तो यह सब एक नरक में बदल जाएगा और हम इस देश में तालिबान और अफगानिस्तान जैसी स्थिति देखेंगे।