फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TRS MP Nama Nageswara Rao son N Prithvi Teja forced to make online transaction at knifepoint

Hyderabad: TRS सांसद के बेटे की कार में जबरन घुसे दो हमलावर, शराब पी और चाकू की नोंक पर ट्रांसफर कराए 75000

Tue, 02 Aug 2022 09:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 02 Aug 2022 09:55 PM IST
सार

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सांसद नामा नागेश्वर राव के बेटे एन पृथ्वी तेजा ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि जब वह 30 जुलाई को अपनी कार में यात्रा कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो लोगों ने कार के सामने आकर उन्हें रोक लिया और मारपीट की। 

विज्ञापन
TRS MP Nama Nageswara Rao son N Prithvi Teja forced to make online transaction at knifepoint
लूट(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

हैदराबाद में सत्तारूढ़ टीआरएस पार्टी के सांसद के बेटे से चाकू की नोंक पर लूट का मामला सामने आया है और हैरानी वाली बात ये है कि सांसद के बेटे से ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करवाए। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सांसद नामा नागेश्वर राव के बेटे एन पृथ्वी तेजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि दो लोगों ने एन पृथ्वी तेजा को धमकाने और मारपीट करने के बाद कथित तौर पर उसे 75,000 रुपये का ऑनलाइन लेनदेन करने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन


तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सांसद नामा नागेश्वर राव के बेटे एन पृथ्वी तेजा ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि जब वह 30 जुलाई को टोलीचौकी मुख्य मार्ग पर अपनी कार में यात्रा कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो लोगों ने कार के सामने आकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों जबरन कार में घुस गए और उनमें से एक आगे वाली सीट पर बैठ गया, जबकि दूसरा पीछे की तरफ बैठ गया और गाड़ी के अंदर शराब पी। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक ने सांसद के बेटे को चाकू दिखाकर धमकी दी। इस दौरान दोनों ने उनके साथ मारपीट भी की और उसे अपने फोन से डिजिटल भुगतान के जरिए 75,000 रुपये की राशि ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद दोनों में से एक व्यक्ति ने कार की स्टेयरिंग अपने हाथ में ले ली। इतना ही नहीं उसने रास्ते में कई मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी। इसके बाद दोनों ने उससे कार चलाने के लिए कहा। पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जब कार पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन के पास पहुंची तभी सांसद के बेटा कार रोककर कूदकर भागने में सफल हो गया। इसके बाद कार में सवार दोनों हमलावर भी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सांसद के बेटे की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 395 (डकैती) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed