{"_id":"5fd0cc7a8ebc3e3f517813a2","slug":"trs-mla-booked-for-allegedly-threatening-a-journalist","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीआरएस विधायक पर पत्रकार को धमकाने और अभद्रता करने का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीआरएस विधायक पर पत्रकार को धमकाने और अभद्रता करने का आरोप, मामला दर्ज
Wed, 09 Dec 2020 06:39 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 09 Dec 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
टीआरएस विधायक जी महिपाल रेड्डी
- फोटो : twitter.com/TRSGMR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के एक विधायक के खिलाफ सांगारेड्डी जिले में एक पत्रकार को कथित तौर पर धमकी देने और उससे गाली-गलौज करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पटनचेरू के विधायक जी महिपाल रेड्डी पर आईपीसी की धारा 504 (जानबूझकर अपमान करना जिसकी मंशा शांति भंग करने के लिए उकसाना है) और 506 (आपराधिक धमकी) सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं और एससी, एसटी (अत्याचार निवारण) कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एक स्थानीय अखबार के पत्रकार ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि टीआरएस विधायक जी महिपाल रेड्डी ने एक खबर को लेकर मंगलवार को फोन पर उससे गाली-गलौज की और धमकी दी। खबर में आरोप लगाया गया था कि विधायक के समर्थक अमीनपुर इलाके में जमीन हड़पने में संलिप्त थे।
विज्ञापन