{"_id":"633c11015aeb1b61ea7d16f9","slug":"trs-leader-rajanala-srihari-distributes-liquor-bottles-and-chicken-to-locals-in-warangal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: भारत राष्ट्र समिति किया जा सकता है टीआरएस का नाम, राजनाला श्रीहरि ने लोगों को बांटी शराब और मुर्गा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: भारत राष्ट्र समिति किया जा सकता है टीआरएस का नाम, राजनाला श्रीहरि ने लोगों को बांटी शराब और मुर्गा
Tue, 04 Oct 2022 09:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वारंगल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वारंगल
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 04 Oct 2022 09:13 PM IST
सार
इस साल जून में केसीआर ने टीआरएस नेताओं के साथ एक राष्ट्रीय पार्टी बनाने के विचार पर चर्चा की थी। हालांकि तब नई पार्टी के विचार पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था। वहीं, इस बीच सामने आया है कि कल होने वाली पार्टी की आम बैठक में TRS के नए नाम का एलान किया जा सकता है।
विज्ञापन
टीआरएस नेता ने बांटा मुर्गा और शराब।
- फोटो : ANI
विस्तार
तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही हैं कि वे जल्दी ही राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। टीआरएस मुखिया द्वारा पहले के एलान के अनुसार, वे कल यानी विजयदशमी के मौके पर एक राष्ट्रीय पार्टी का शुभारंभ कर सकते हैं। वहीं, इससे एक दिन पहले यानी आज टीआरएस नेता राजनाला श्रीहरि ने एक अजब काम किया है।
विज्ञापन
दरअसल, तेलंगाना के सीएम केसी राव द्वारा कल वारंगल में एक राष्ट्रीय पार्टी शुरू करने से पहले टीआरएस नेता राजनाला श्रीहरि ने स्थानीय लोगों को शराब की बोतलें और मुर्गा बांटा है। उनका ये कदम चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
#WATCH | TRS leader Rajanala Srihari distributes liquor bottles and chicken to locals ahead of Telangana CM KC Rao launching a national party tomorrow, in Warangal pic.twitter.com/4tfUsPgfNU
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 4, 2022
भारत राष्ट्र समिति किया जा सकता टीआरएस का नाम
टीआरएस पार्टी की आम सभा की बैठक दशहरा, 5 अक्टूबर को तेलंगाना भवन में होगी। सोमवार को के चंद्रशेखर राव के कार्यालय से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में ये जानकारी दी गई थी। इस बीच, सामने आया है कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर 'भारत राष्ट्र समिति' (बीआरएस) किया जा सकता है। पार्टी का नाम बदलने के बाद राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का देश भर में प्रचार प्रस्र किया जाएगा। जिससे पूरे देश में पार्टी को एक नई पहचान मिल सके। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी का नाम बदलने की कवायद और इसके तेलंगाना सुशासन मॉडल को पेश करके लोगों तक पहुंचने की योजना, राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करने और भाजपा से प्रभावी रूप से निपटने के लिए पार्टी के प्रयासों का हिस्सा है।
सूत्रों ने कहा कि टीआरएस की आम सभा की बैठक बुधवार को पार्टी मुख्यालय 'तेलंगाना भवन' में होनी है, जिसमें नाम परिवर्तन को प्रभावित करने वाला एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसके बाद, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और प्रासंगिक नियमों के अनुसार परिवर्तन के बारे में चुनाव आयोग को अवगत कराया जाएगा। नाम परिवर्तन के बारे में चुनाव आयोग को ई-मेल और बाद में व्यक्तिगत रूप से छह अक्टूबर को सूचित किया जाएगा।
जून में हुआ था नई पार्टी के नाम पर मंथन
इस साल जून में केसीआर ने टीआरएस नेताओं के साथ एक राष्ट्रीय पार्टी बनाने के विचार पर चर्चा की थी। हालांकि तब नई पार्टी के विचार पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था। उस समय टीआरएस के सूत्रों ने यह भी कहा था कि नई पार्टी के लिए 'भारत राष्ट्रीय समिति' (बीआरएस), 'उज्ज्वल भारत पार्टी' और 'नया भारत पार्टी' जैसे कुछ नामों पर चर्चा की गई थी।
कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी पहुंचे हैदराबाद
वहीं, केसीआर के राष्ट्रीय पार्टी के शुभारंभ से पहले जद (एस) के नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी अपने विधायकों के साथ हैदराबाद पहुंचे। यहां टीआरएस नेता और तेलंगाना के मंत्री के टी रामाराव ने उनका स्वागत किया।