{"_id":"5d2897ac8ebc3e6cc30e86b7","slug":"trs-leader-n-srinivas-rao-found-murdered-today-in-chattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीआरएस नेता श्रीनिवास राव का शव बरामद, तीन दिन पहले माओवादियों ने किया था अपहरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीआरएस नेता श्रीनिवास राव का शव बरामद, तीन दिन पहले माओवादियों ने किया था अपहरण
Fri, 12 Jul 2019 07:52 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 12 Jul 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध माओवादियों द्वारा तीन दिन पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के जिस नेता का अपहरण किया गया था, वह पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के एक गांव में मृत मिले। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। टीआरएस के स्थानीय नेता एन श्रीनिवास राव का अपहरण भद्रादरी-कोठागुदेम जिले के कोथुर गांव में सोमवार को मध्यरात्रि में कर लिया गया था।
विज्ञापन
Telangana: TRS leader Nalluri Srinivas Rao who was kidnapped by Maoists three days ago was found murdered today in Puttapadu village of Sukma District, Chattisgarh.
— ANI (@ANI) July 12, 2019विज्ञापन
भद्राचलम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चंद्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'शव छत्तीसगढ़ के एरामपाडु में मिला। उनके सिर पर जख्म के निशान हैं। हमें इसकी जांच करनी होगी कि उनकी मौत कैसे हुई?’ उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही इसका पता लगाया जा सकता है कि उनके सिर पर गोलियों के निशान हैं या चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
चंद्र ने बताया कि एक टीम शव को वापस लाने और औपचारिकता पूरी करने के लिए पड़ोसी राज्य भेजा गया है। राव की पत्नी दुर्गा ने इससे पहले समाचार चैनलों को बताया कि करीब 10-15 अज्ञात लोग उनके पति को घर से खींचकर बाहर ले गए। उन लोगों के हाथों में हथियार और लाठियां थी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने राव को छोड़ देने की गुहार भी लगाई लेकिन उन लोगों ने सभी को पीटा।