{"_id":"5faf24468ebc3e9bad322372","slug":"trs-government-prohibits-purchase-and-sale-of-firecrackers-in-telangana-on-orders-of-the-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में पटाखों की खरीद-बिक्री पर रोक, मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने दिए आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में पटाखों की खरीद-बिक्री पर रोक, मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने दिए आदेश
Sat, 14 Nov 2020 05:56 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 14 Nov 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव
- फोटो : फाइल फोटो
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य में पटाखों की खरीद और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। वायु प्रदूषण को ध्यान रखते हुए तेलंगाना हाईकोर्ट ने गुरुवार को अपने एक आदेश में राज्य में पटाखों की खरीद व बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन करते हुए राज्य सरकार ने पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का शुक्रवार को आदेश जारी किया, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। हालांकि, विपक्षी दल भाजपा ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि टीआरएस सरकार हिंदू भावनाओं की रक्षा करने में असफल रही। राज्य सरकार हाईकोर्ट में पटाखों पर अपना पक्ष प्रभावी ढंग से नहीं रख पाई।
विज्ञापन