फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trouble for passengers going home on Rakhi and Ganesh Chaturthi will increase, trains on this route will be ca

Railway: राखी और गणेश चतुर्थी पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

Mon, 21 Jul 2025 06:11 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 06:11 PM IST
सार

Railway:  चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक मेंटेनेंस और अन्य कामों की वजह से कई ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। झारखंड की राजधानी रांची के रास्ते जाने वाली ट्रेनों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Trouble for passengers going home on Rakhi and Ganesh Chaturthi will increase, trains on this route will be ca
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप आने वाले दिनों में रक्षाबंधन, 15 अगस्त या गणेश चर्तुर्थी पर घर जाने का प्लान बना रहे है तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि भारतीय रेलवे ने आने वाले दिनों में एक बड़े रूट पर कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इससे हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। ट्रैक पर मरम्मत और तकनीकी सुधार का काम होने के चलते रेलवे को यह कदम उठाना पड़ा है। ऐसे में अगर आप भी कहीं सफर का मन बना रहे हैं तो स्टेशन जाने से पहले लेटेस्ट अपडेट जरूर चेक कर लें।
विज्ञापन


देश में रेलवे की ओर से समय-समय पर अपने रेल नेटवर्क पर सुधार और तकनीकी अपग्रेडेशन का काम होता रहता है। जिसका असर सीधा ट्रेनों के संचालन पर पड़ता है। भारतीय रेलवे से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक मेंटेनेंस और अन्य कामों की वजह से कई ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। झारखंड की राजधानी रांची के रास्ते जाने वाली ट्रेनों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। कुछ ट्रेनों को रेलवे ने शॉर्ट टर्मिनेट किया है। तो वहीं कई ट्रेनों का पूरी तरह से कैंसिल कर दिया गया है।  
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेगी कैंसिल

— ट्रेन नंबर 18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा – हटिया मेमू एक्सप्रेस, 18 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक कैंसिल रहेगी।

— ट्रेन नंबर 17007 चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस (वाया – रांची), 26 अगस्त 2025 और 9 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी।

— ट्रेन नंबर 17008 दरभंगा – चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया – रांची), 29 अगस्त 2025 और 12 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी।

— ट्रेन नंबर 18523 विशाखपट्टणम – बनारस एक्सप्रेस (वाया – रांची), 27 अगस्त 2025, 31 अगस्त 2025, 7 सितंबर 2025 और 10 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी।

— ट्रेन नंबर 18524 बनारस – विशाखपट्टणम एक्सप्रेस (वाया – रांची), 28 अगस्त 2025, 1 सितंबर 2025, 8 सितंबर 2025 और 11 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी।

— ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस (वाया – रांची), 28 अगस्त 2025 को कैंसिल रहेगी।

— ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया – रांची), 31 अगस्त 2025 को कैंसिल रहेगी।

— ट्रेन नंबर 07051 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची), 30 अगस्त 2025 को कैंसिल रहेगी।

— ट्रेन नंबर 07052 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची), 2 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी।

— ट्रेन नंबर 07005 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची), 1 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी।

—ट्रेन नंबर 07006 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची), 4 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी।

— ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी – सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया – रांची), 7 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी।

— ट्रेन नंबर 18309 सम्बलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया – रांची), 9 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी।

— ट्रेन नंबर 13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस (वाया – रांची), 6 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी।

— ट्रेन नंबर 13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया – रांची), 8 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी।

— ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस, 8 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी।

— ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस, 9 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी।

इन ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट

ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस, 23 अगस्त 2025, 25 अगस्त 2025, 27 अगस्त 2025, 29 अगस्त 2025 और 31 अगस्त 2025 को हटिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यह ट्रेन का हटिया से संबलपुर के बीच शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस, 24 अगस्त 2025, 26 अगस्त 2025, 28 अगस्त 2025, 30 अगस्त 2025 और 1 सितंबर 2025 को हटिया स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यह ट्रेन का संबलपुर से हटिया के बीच शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed