मेघालयः भारतीय सेना और रॉयल थाईलैंड आर्मी ने संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री' में लिया भाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय में भारतीय सेना और रॉयल थाईलैंड आर्मी ने संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री' में भाग लिया। 48 घंटे के इस अभ्यास में दोनों देशों के 50-50 सैनिकों ने हिस्सा लिया। चुनौतीपूर्ण आतंकवाद का सामना करने के लिए यह युद्ध अभ्यास काफी महत्वपूर्ण है।
इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य आंतकवाद विरोधी ऑपरेशन में रणनीतिक व तकनीकी कुशलता में वृद्धि करना है। इस अभ्यास में जंगली और शहरी क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी कार्रवाई पर भी संयुक्त प्रशिक्षण लेते हैं। इस दौरान दोनों सेनाओं के हथियारों की प्रदर्शनी भी की जाती है।
'मैत्री' युद्ध अभ्यास की शुरुआत 2006 में हुई थी, यह एक वार्षिक अभ्यास है, इसका आयोजन भारत और थाईलैंड में किया जाता है। इस अभ्यास के दौरान दोनों पक्षों के रक्षा विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श भी किया जाता है।