केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के पति से ट्रोलर ने कहा 'आप उन्हें पीटते क्यों नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शनिवार को एक बार फिर ट्विटर पर ट्रोल की गईं और उन पर मुस्लिम तुष्टिकरण करने का आरोप लगाया गया। सुषमा के पति स्वराज कौशल ने एक व्यक्ति द्वारा किए गए एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा किया। इसमें मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए मंत्री को सबक सिखाने को कहा गया है। उन्होंने उस व्यक्ति के कुछ अन्य ट्वीट को जस का तस साझा किया।
उसने स्वराज के पति से उन्हें पीटने की बात कही है। व्यक्ति की प्रोफाइल से पता चलता है कि उसका नाम मुकेश गुप्ता है। उसने स्वराज के पति स्वराज कौशल को ट्वीट कर लिखा है, 'जब वह (सुषमा स्वराज) आज रात घर आती हैं तो आप उन्हें पीटते क्यों नहीं और उन्हें कहते क्यों नहीं कि वह मुस्लिम तुष्टीकरण करना बंद करें। मुस्लिम कभी भाजपा को वोट नहीं देंगे।' इसके बाद स्वराज ने इस आदमी के ट्वीट को रीट्वीट भी किया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग ऐसे लोगों की मानसिकता से परिचित हो सकें। इसके बाद ट्वीटर पर मुकेश नाम के उस व्यक्ति को लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई।
तन्वी और अनस सिद्दिकी पासपोर्ट मामले में सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले सुषमा स्वराज को ट्रोल का शिकार होना पड़ा था। इतना ही नहीं उनके फेसबुक पेज पर उनकी रेटिंग भी घटा दी गई थी।
विदेश मंत्री को ट्रोल कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि मंत्रालय ने दुर्भावनापूर्ण ट्वीट का उचित जवाब दिया और विदेश मंत्री ने अपने तरीके से ट्रोल कर रहे लोगों को जवाब दिया है।
— Governor Swaraj (@governorswaraj) June 30, 2018