{"_id":"6193652e3cbbe9248372e283","slug":"tripura-violence-minister-alleged-on-two-women-journalists-released-on-bail-said-political-agents","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा हिंसा: जमानत पर रिहा दो महिला पत्रकारों को मंत्री ने बताया 'पॉलिटिकल एजेंट', बोले- नफरत फैलाना था दोनों का काम ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा हिंसा: जमानत पर रिहा दो महिला पत्रकारों को मंत्री ने बताया 'पॉलिटिकल एजेंट', बोले- नफरत फैलाना था दोनों का काम
Tue, 16 Nov 2021 01:30 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:30 PM IST
सार
त्रिपुरा हिंसा कवर कर रहीं दो महिला पत्रकारों समृद्धि सकुनिया और स्वर्णा झा को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर आरोप था कि दोनों ने फर्जी खबर चलाई, जिससे राज्य का माहौल खराब हुआ।
विज्ञापन
त्रिपुरा हिंसा मामला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा हिंसा मामले में गिरफ्तार की गईं दो महिला पत्रकारों को भले ही जमानत पर रिहा कर दिया गया हो, लेकिन उनकी मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुशांत चौधरी ने आरोप लगाया है कि दोनों महिला पत्रकार राजनीतिक दल की एजेंट हैं। मंत्री का कहना है कि दोनों महिला का उद्देश्य राज्य में अशांति फैलाना था। इसी के लिए उन्होंने फर्जी तस्वीरें और खबरें वायरल की थीं। उन्होंने का दोनों पत्रकार सांप्रदायिक गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश कर रहीं थीं।
विज्ञापन
गलत खबर चलाने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी
त्रिपुरा हिंसा कवर कर रहीं दो महिला पत्रकारों समृद्धि सकुनिया और स्वर्णा झा को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर आरोप था कि दोनों ने फर्जी खबर चलाई, जिससे राज्य का माहौल खराब हुआ। यह गिरफ्तारी विश्व हिंदू परिषद की शिकायत के बाद दर्ज की गई थी, लेकिन सोमवार को त्रिपुरा की एक स्थानीय अदालत ने दोनों पत्रकारों को जमानत दे दी।
विज्ञापन
जांच में सहयोग न करने का भी आरोप
मंत्री सुशांत चौधरी ने आरोप लगाया कि दोनों पत्रकारों ने दर्ज मामले में जांच में भी सहयोग नहीं किय। पहले उन्होंने पुलिस से कहा कि वे अगरतला से नई दिल्ली जाएंगी, लेकिन बिना किसी सूचना के वे असम के नीलमबाजार चले गए। अगर वे पत्रकार हैं, तो उन्हें ऐसा करने की जरूरत क्यों पड़ी।
विज्ञापन