फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Ulta Rath Yatra News: PM Modi Announces Compensation for Tripura Rath Yatra Tragedy Victims

Tripura Rath Yatra Mishap: उनाकोटी में रथ यात्रा के दौरान कैसे हुआ हादसा? PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

Thu, 29 Jun 2023 06:22 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क/एन. अर्जुन, अगरतला
न्यूज डेस्क/एन. अर्जुन, अगरतला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 29 Jun 2023 06:22 AM IST
सार

रथ यात्रा के दौरान एक ह्रदय विदरक घटना में हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के कुमारघाट में हुई। 

विज्ञापन
Tripura Ulta Rath Yatra News: PM Modi Announces Compensation for Tripura Rath Yatra Tragedy Victims
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा की उल्टा रथ यात्रा के दौरान हुए हादसे पर दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान भी किया। हादसे में मृतक के परिजन को 2 लाख और गंभीर रूप से घायलों के लिए 50,000 रुपये के मुआवजे का एलान किया गया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि कुमारघाट पर उल्टा रथ यात्रा के दौरान हादसा दुखद है। जिन लोगों ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायल जल्द से जल्द ठीक हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन


उनाकोटी में रथ यात्रा के दौरान हादसा
इससे पहले बीते दिन यानी बुधवार को रथ यात्रा के दौरान एक ह्रदय विदरक घटना में हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के कुमारघाट में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
दरअसल, हाईटेंशन तार के संपर्क में आने के बाद रथ में आग लग गई और विस्फोट हो गया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरा दुख जताया है। विपक्ष ने इस घटना की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख दिए जाने और गंभीर रूप से घायल लोगों को दस-दस लाख रुपए देने की मांग की है।

दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत
जान गंवाने वालों में सुष्मिता वैश्य (30), सीमा पॉल (33), रुपक दास (40), सुमा विश्वास (28), रूहन दास (09) और सहन मालाकार (09) शामिल हैं।

सीएम ने भी जताया दुख
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि एक दुखद घटना में कई श्रद्धालुओं की जान चली गई और कुछ अन्य लोग घायल हो गए। उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया। इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्योत देबबर्मा ने भी छह श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया। देबबर्मा ने कहा कि मैंने तुरंत अपने सभी स्थानीय विधायकों और एमडीसी को हर संभव मदद देने के लिए कहा है।


ऊर्जा मंत्री ने दिए घटना की जांच के आदेश
इस बीच ऊर्जा मंत्री रतन लाल नाथ ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। जानकारी मिली है कि बिजली मंत्री अभी अरुणाचल प्रदेश में हैं। वह पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार पर एक बैठक में भाग लेने के लिए वहां गए हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर बिजली मंत्री ने दुख व्यक्त किया और साथ ही जांच के आदेश दिए कि क्या विद्युत निगम की तरफ से कोई लापरवाही हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed