{"_id":"649eb6b13c6ca94f0f0d3dbd","slug":"tripura-tipra-motha-president-met-tripura-cm-saha-discussed-political-and-administrative-matters-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: टिपरा मोथा अध्यक्ष ने की त्रिपुरा के सीएम साहा से मुलाकात, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों पर हुई बातचीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: टिपरा मोथा अध्यक्ष ने की त्रिपुरा के सीएम साहा से मुलाकात, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों पर हुई बातचीत
Fri, 30 Jun 2023 04:36 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 30 Jun 2023 04:36 PM IST
सार
देबबर्मा ने कहा कि शाही वंशज ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह डोफा (समुदाय) के विकास के लिए बोलना जारी रखेंगे, क्योंकि उन्हें समुदाय के लिए बोलने के लिए ही चुना गया है।
विज्ञापन
टिपरा मोथा के अध्यक्ष ने की त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा से मुलाकात
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने त्रिपुरा में चल रहे 'राजनीतिक और प्रशासनिक' मामलों पर बातचीत करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा से मुलाकात की। देबबर्मा, माणिक साहा से उनके आधिकारिक निवास पर गुरुवार की रात मिलने पहुंचे।
सीएम से मुलाकात के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'हमने मलाकात के दौरान राजनीतिक और प्रशासनिक जैसे विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। अब देखते हैं कि इसका नतीजा क्या निकलता है।' ग्रेटर टिपरालैंड और कोकबोरोक के लिए रोमन लिपि पर सीएम के साथ चर्चा पर सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मीडिया के साथ सबकुछ साझा नहीं कर सकते, क्योंकि यह बैठक हमदोनों के बीच निजी तौर पर हुई है।'
उन्होंने कहा, शाही वंशज ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह डोफा (समुदाय) के विकास के लिए बोलना जारी रखेंगे, क्योंकि उन्हें समुदाय के लिए बोलने के लिए ही चुना गया है। इस बात को याद रखना, मैं अपने समुदाय के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलूंगा।
विज्ञापन
केंद्र से ग्रेटर टिपरालैंड पर बातचीत को तीन महीने हो चुके हैं। जब तक इस मामले में कुछ नहीं होता, तब तक वह किसी प्रकार का बयान नहीं देंगे। देबबर्मा ने कहा कि उन्होंने त्रिपुरा ट्राइबल एरियाज ऑटोनोमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल (टीटीएएडीसी) के लिए बजट परिव्यय और ऑटोनोमस ट्राइबल काउंसिल के लिए धन प्रवाह पर भी चर्चा की।
बहिष्कार की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं, इस बात को दोहराते हुए देबबर्मा ने कहा कि वह विभिन्न मुद्दों पर पूर्व सीएम माणिक सरकार और बिप्लब कुमार देब से भी मिले थे। उन्होंने कहा कि वह भी सकारात्मक बातें करता हूं। अब चुनाव खत्म हो चुका है और राज्य के विकास के लिए काम करने समय आ चुका है।