{"_id":"5e6c820c8ebc3ea8057f6f94","slug":"tripura-teacher-burnt-body-recovered-suspected-of-murder-after-sexual-assault-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा: शिक्षिका का जला शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या का संदेह, एक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा: शिक्षिका का जला शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या का संदेह, एक गिरफ्तार
Sat, 14 Mar 2020 12:34 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पश्चिम त्रिपुरा जिले में शुक्रवार को धान के खेत से एक शिक्षिका का जला हुआ शव बरामद होने के बाद उसके परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उक्त शिक्षिका बृहस्पतिवार को घर से बाजार के लिए निकली थी।
विज्ञापन
उसके कुछ देर बाद ही उसकी एक सहेली ने फोन पर उसके घर सूचना दी कि कुछ युवक उसको जबरन उठा ले गए हैं। घर वालों ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन उसका पता नहीं लग सका। आखिर में शुक्रवार सुबह धान के खेत से उसका जला हुआ शव बरामद किया गया।
विज्ञापन