{"_id":"5c23e549bdec2256d57184d2","slug":"tripura-policeman-arrested-for-smuggling-of-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा : नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में पुलिस कर्मी गिरफ्तार, नकदी भी बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा : नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में पुलिस कर्मी गिरफ्तार, नकदी भी बरामद
Thu, 27 Dec 2018 02:02 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
त्रिपुरा में नशीली दवाओं की तस्करी में कथित रूप से शामिल रहने के आरोप में सुशील देबबर्मा नामक पुलिस के एक सहायक सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। उसके घर की तलाशी के दौरान 10.01 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। राज्य में गांजे व नशीली दवाओं की बढ़ती तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए शुरू अभियान के दौरान पश्चिम अगरतला थाने में इस मामले में एक मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इस अभियान के दौरान ही पुलिस को माधवी देबबर्मा के हेरोइन तस्कर गिरोह में शामिल होने का पता चला था। गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने मंगलवार रात को माधवी को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर ही पुलिस ने सहायक सब-इंस्पेक्टर सुशील देबबर्मा को गिरफ्तार कर उसके घर से नकदी बरामद की।
विज्ञापन