फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura news update: cm saha slams cpi m-congress coalition, calls unholy

Tripura: कांग्रेस-CPIM गठबंधन को सीएम साहा ने बताया 'अपवित्र', बोले- लोग करारा जवाब देंगे

Sun, 15 Jan 2023 12:17 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 15 Jan 2023 12:17 AM IST
सार

एआईसीसी महासचिव अजॉय कुमार ने शुक्रवार शाम माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी के साथ बैठक के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन की घोषणा की थी। बैठक में वाम मोर्चा के संयोजक नारायण कार भी मौजूद थे। 
 

विज्ञापन
Tripura news update: cm saha slams cpi m-congress coalition, calls unholy
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साह - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने माकपा और कांग्रेस गठबंधन को 'अपवित्र' करार दिया है। उन्होंने कहा कि लोग इस गठबंधन को करारा जवाब दें। मुख्यमंत्री का यह बयान तब आया है, जब शुक्रवार को माकपा और कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने की घोषणा की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को एक सरकारी कार्यक्रम के मौके पर माकपा और कांग्रेस गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने राज्य में खुद के अस्तित्व को बचाने के लिए एक-दूसरे के साथ गठबंधन किया है। दोनों दलों को कट्टर प्रतिद्वंद्वी माना जाता था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माकपा और कांग्रेस के बीच कल रात के घटनाक्रम को देखना अजीब था और दोनों दलों के नेताओं को एक-दूसरे को गले लगाते देखा गया। माकपा ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया था और अब दोनों दलों के नेता अस्तित्व के लिए एक-दूसरे का हाथ पकड़ रहे हैं। साहा ने यह भी कहा कि यह एक अपवित्र गठबंधन है, जिसे लोग माकपा और कांग्रेस के बीच मौन सहमति से जानते थे। वे उन्हें चुनाव में करारा जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने भी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए माकपा और कांग्रेस के हाथ मिलाने की आलोचना की। देब ने कहा कि पिछली रात हमने जो देखा वह इस बात की पुष्टि करता है कि माकपा के कांग्रेस के साथ अच्छे संबंध हैं। वामपंथी दल ने कांग्रेस और माकपा के बीच मौन सहमति के कारण 25 वर्षों तक राज्य पर शासन किया था।


एआईसीसी महासचिव अजॉय कुमार ने शुक्रवार शाम माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी के साथ बैठक के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन की घोषणा की थी। बैठक में वाम मोर्चा के संयोजक नारायण कार भी मौजूद थे। त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए इसी साल चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed