फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Journalist Murder Case: Local Newspapers left blank their editorials column to express anger

त्रिपुरा रिपोर्टर की हत्या के विरोध में अखबारों ने संपादकीय कॉलम छोड़ा खाली

Thu, 23 Nov 2017 12:35 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Thu, 23 Nov 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
Tripura Journalist Murder Case: Local Newspapers left blank their editorials column to express anger

त्रिपुरा में क्राइम रिपोर्टर की हत्या का विरोध जताने के लिए कई स्थानीय अखबारों ने संपादकीय का कॉलम खाली छोड़ा है। पत्रकार सुदीप दत्त भौमिक की हत्या मंगलवार को राजधानी अगरताला के त्रिपुरा स्टेट रायफल्स में की गई थी।

विज्ञापन


त्रिपुरा में पत्रकारों की हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ महीनों पहले शांतनु भौमिक नाम के पत्रकार को भी मौत के घाट उतार दिया गया था। त्रिपुरा टाइम्स के एडीटर मानस पॉल ने कहा की दो महीनों में दो पत्रकारों की हत्या बेहद चिंता का मुद्दा है।
विज्ञापन


बता दें कि त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) की दूसरी बटालियन के एक जवान ने पत्रकार सुदीप दत्त भौमिक को बेहद करीब से गोली मार दी। वहीं 20 सितंबर को एक स्थानीय चैनल के रिपोर्टर शांतनु भौमिक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वह दो गुटों के बीच होने वाली हिंसक झड़प को कवर करने के लिए मौके पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गौरी लंकेश ही नहीं इस पिस्टल का कई पत्रकार बन चुके हैं निशाना, 5 अहम बातें


अगरतला के प्रमुख अखबार श्यानदन पत्रिका के संपादक सुबल डे ने बताया कि अखबार के वरिष्ठ संवाददाता टीएसआर के कमांडेंट से मुलाकात करने के लिए बाकायदा समय लेकर आरकेनगर गए थे, लेकिन कमांडेंट के दफ्तर के बाहर किसी बात पर उनकी कमांडेंट के निजी सुरक्षा गार्ड से कहासुनी हो गई। 

सुरक्षा गार्ड ने उन पर गोली चला दी, जिससे सुदीप की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। वह टीएसआर में कांस्टेबल के पद पर तैनात था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed