फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura govt and NTPC REL ink pact for development of green energy projects

Tripura: त्रिपुरा सरकार-एनटीपीसी आरईएल के बीच समझौता, हरित ऊर्जा परियोजनाओं का विकास प्रमुख उद्देश्य

Mon, 16 Jan 2023 07:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 16 Jan 2023 07:52 PM IST
सार

एनटीपीसी आरईएल ने त्रिपुरा में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए आज त्रिपुरा सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौते का उद्देश्य त्रिपुरा में बड़े आकार की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को विकसित करना है।

विज्ञापन
Tripura govt and NTPC REL ink pact for development of green energy projects
Tripura govt and NTPC REL ink pact - फोटो : PIB

विस्तार

त्रिपुरा सरकार और एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनटीपीसी आरईएल) ने पूर्वोत्तर राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं (रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स) के विकास के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और एनटीपीसी लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन


बयान के मुताबिक, एनटीपीसी आरईएल ने त्रिपुरा में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए आज त्रिपुरा सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौते का उद्देश्य त्रिपुरा में बड़े आकार की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को विकसित करना है जो राज्य को अपनी स्वच्छ ऊर्जा प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमओयू के तहत राज्य में चल और अचल नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं विकसित की जाएंगी।

इस कार्यक्रम में त्रिपुरा के बिजली सचिव बृजेश पांडे, एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (वाणिज्यिक) सीके मंडल, एनटीपीसी के निदेशक (वित्त) जे श्रीनिवासन और एनटीपीसी आरईएल के सीईओ मोहित भार्गव मौजूद रहे।


त्रिपुरा अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (टीआरईडीए) त्रिपुरा में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को लागू करने के लिए नोडल एजेंसी है। एनटीपीसी आरईएल राज्य नियंत्रित एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed