फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura government to build 51 temples to promote tourism in state 

त्रिपुरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार करेगी 51 शक्तिपीठों की प्रतिकृति का निर्माण

Sun, 08 Sep 2019 05:02 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: आसिम खान Updated Sun, 08 Sep 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
Tripura government to build 51 temples to promote tourism in state 
प्रतीकात्मक तस्वीर

त्रिपुरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने 51 मंदिरों के निर्माण करने का फैसला किया है। ये 51 शक्तिपीठों की प्रतिकृति होंगे। अधिकारी ने बताया कि देवतामुरा और उनाकोटी पहाड़ियों पर चट्टानों पर को काटकर बनाई गई प्रतिमाओं को आसमान से देखने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू की गई है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शक्तीपीठों की प्रतिकृति बनाने के लिए राज्य सरकार पहले ही 14.22 एकड़ जमीन गोमती जिले के फुलकुमारी में आवंटित कर चुकी है। यह स्थान 51 शक्तिपीठों में से एक मशहूर त्रिपुरेश्वरी मंदिर से मात्र तीन किलोमीटर दूर है। शक्तिपीठ महत्वपूर्ण तीर्थस्थल हैं और शक्ति उपासकों के लिए श्रद्धा के केंद्र हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी ने बताया, कुल 51 शक्तिपीठ हैं। इनमें से 38 भारत में हैं, छह बांग्लादेश में, तीन नेपाल में, दो पाकिस्तान में दो और तिब्बत और श्रीलंका में एक-एक शक्तिपीठ है। आम लोगों के लिए सभी शक्तिपीठों का दर्शन करना संभव नहीं होता। इसलिए त्रिपुरा पर्यटन विभाग ने उदयपुर स्थित त्रिपुरेश्वरी मंदिर के नजदीक इन शक्तिपीठों की हू ब हू प्रतिकृति बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, पर्यटन विभाग ने 51 शक्तिपीठों की प्रतिकृति बनाने के लिए 44 करोड़ रुपये की प्राथमिक योजना तैयार की है और वित्तपोषण के लिए प्रस्ताव को 15वें वित्त आयोग के पास भेजा गया है। राज्य पर्यटन विभाग ने गोमती जिले स्थित देवतामुरा और उनाकोटी जिले स्थित उनाकोटी में चट्टानों को काटकर बनाई गई कलाकृतियों को आसमान से देखने के लिए एक सितंबर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की है।


त्रिपुरा पर्यटन के उपनिदेशक अभिजीत चक्रवर्ती ने कहा, राज्य सरकार ने एक सितंबर से ‘त्रिपुरा हवाई सफर’ नाम से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की है जो केवल रविवार को उपलब्ध होगी। देवतामुरा गोमती नदी के किनारे स्थित पहाड़ी है जो चट्टान को काटकर बनाई गई मूर्तियों के लिए जाना जाता है। इन प्रतिमाओं को 15वीं और 16वीं सदी में ब्राह्मणवाद के पुनरुत्थान के उपलक्ष्य में बनाया गया था। उनाकोटी का शब्दिक अर्थ एक करोड़ से एक कम है। यह शैव संप्रदाय का तीर्थस्थल है और आठवीं सदी में पत्थर को काटकर बनाई गई मूर्तियों के लिए मशहूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed