{"_id":"61a80d4d90b72161c07a137f","slug":"tripura-former-cm-manik-sarkar-and-other-leaders-accused-of-violating-covid-rules-got-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा : कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोपी पूर्व सीएम मानिक सरकार और अन्य नेताओं को मिली जमानत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा : कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोपी पूर्व सीएम मानिक सरकार और अन्य नेताओं को मिली जमानत
Thu, 02 Dec 2021 05:33 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, अगरतला
एजेंसी, अगरतला
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 02 Dec 2021 05:33 AM IST
सार
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री मानिक सरकार और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अन्य नेताओं को स्थानीय अदालत से जमानत दे दी है। पिछले साल एक सभा के दौरान कोविड नियमों के उल्लंघन करने पर मानिक सरकार और अन्य नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
आरोपी त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री मानिक सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोपी त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री मानिक सरकार और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अन्य नेताओं को स्थानीय अदालत से जमानत मिल गई है। उन पर पिछले साल एक सभा के दौरान कोविड नियमों के उल्लंघन पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अयान चौधरी की अदालत ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मानिक सरकार, पूर्व मंत्रियों बादल चौधरी और मानिक डे को जमानत दी। पिछले साल हुई जिस रैली के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई है, उसे पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन
मानिक ने बताया कि उन्हें 1 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस मिला था। पिछले साल की रैली खाद्य सुरक्षा, महामारी के दौरान नौकरी गंवाने वालों को काम देने आदि 16 सूत्रीय मांगों को लेकर की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार सभी मोर्चों पर विफल है और अपनी नाकामी छिपाने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है।
विज्ञापन