फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura first time 72 years Congress Left Front alliance contest between former CM Biplab and Ashish Saha

Tripura: 72 वर्षों में पहली बार कांग्रेस-वाम मोर्चे में गठबंधन, पूर्व सीएम बिप्लब और आशीष साहा के बीच मुकाबला

Sun, 24 Mar 2024 06:59 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिपुरा Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 06:59 AM IST
सार

हाई प्रोफाइल त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा के बीच होगा, जो इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी होंगे।

विज्ञापन
Tripura first time 72 years Congress Left Front alliance contest between former CM Biplab and Ashish Saha
बिप्लब कुमार देब और आशीष कुमार साहा - फोटो : Social Media

विस्तार

त्रिपुरा के 72 साल के चुनावी इतिहास में पहली बार कांग्रेस और वाम दलों ने भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर संयुक्त रूप से संसदीय चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन बनाया है। पिछले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और वामपंथी दोनों पार्टियों ने एकजुट होकर सत्ताधारी पार्टी का विरोध किया था।
विज्ञापन


हाई प्रोफाइल त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा के बीच होगा, जो इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी होंगे। आशीष कुमार साहा मौजूदा कांग्रेस विधायक सुदीप राय बर्मन के साथ फरवरी 2022 में भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


11 बार माकपा ने जीत हासिल की
त्रिपुरा की दो लोकसभा सीटों त्रिपुरा पश्चिम और त्रिपुरा पूर्व में से त्रिपुरा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से चुनावी रस्साकशी का केंद्र बिंदु रहा है। इस सीट पर 1952 से माकपा ने 11 बार जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने इस सीट पर चार बार 1957, 1967, 1989 और 1991 में जीत हासिल की। उल्लेखनीय है कि 2018 में माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे की करीब 25 साल बाद हराकर भाजपा पहली बार त्रिपुरा में सत्ता में आई थी। 


इस बार भौमिक की जगह देब
इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ गठबंधन में 2018 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने 2019 में पहली बार त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट जीती। इस बार भाजपा ने भौमिक को हटाकर देब को मैदान में उतारा, जो वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं। वहीं, त्रिपुरा पूर्व से भाजपा ने महारानी कीर्ति सिंह देबबर्मन को अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed