फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Election update: Election notification issued, nomination will run till 30, scrutiny on 31th

Tripura Election: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 30 तक चलेगा नामांकन, जांच 31 को

Sat, 21 Jan 2023 09:37 PM IST
शिवेंद्र तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 21 Jan 2023 09:37 PM IST
सार

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा के लिए 16 फरवरी को होने वाले चुनाव की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो 30 जनवरी तक चलेगी। 

विज्ञापन
Tripura Election update: Election notification issued, nomination will run till 30, scrutiny on 31th
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को त्रिपुरा की 13वीं विधानसभा के लिए 16 फरवरी को होने वाले चुनाव की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो 30 जनवरी तक चलेगी। अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच 31 जनवरी को होगी और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि दो फरवरी है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी किरण गिट्टे ने बताया कि त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में दो मार्च को एक साथ मतगणना की जाएगी। त्रिपुरा की अंतिम मतदाता सूची में 28,13,478 मतदाता हैं, जिनमें से 14,14,576 पुरुष, 13,98,825 महिलाएं और 77 किन्नर मतदाता हैं, यहां 10,344 सर्विस वोटर हैं। उन्होंने बताया कि 80 से अधिक आयु वर्ग में 38,039 मतदाता और 100 से अधिक आयु वर्ग के 679 मतदाता हैं।उन्होंने कहा कि 18-19 वर्ष के आयु वर्ग के बीच 65,044 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें से 34,704 पुरुष, 30,328 महिलाएं और 12 किन्नर हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवारों की चनय प्रक्रिया चल रही है: सीएम
इस बीच, मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, भाजपा में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है और बहुत जल्द पार्टी संसदीय बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा, भाजपा में उम्मीदवारों के चयन के संदर्भ में बहुत सारी प्रक्रियाएं हैं और इनमें से संसदीय बोर्ड अंतिम है, जहां अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हम तय समय से काफी पहले उम्मीदवारों की सूची घोषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन के दरवाजे खुल हैं
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आईपीएफटी अब भी भाजपा का गठबंधन सहयोगी है। अगर कोई भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहता है, तो दरवाजा हमेशा खुले हैं। हालांकि उन्होंने आईपीएफटी अध्यक्ष और उनके कैबिनेट के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार रियांग और टिपरा मोथा सुप्रीमो प्रद्योत किशोर देबवर्मन के बीच हाल की बातचीत पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, आने वाले दो दिन में कुछ नया हो सकता है। भाजपा अकेले ही काफी है। इसलिए हम गठबंधन को लेकर तनाव में नहीं हैं। उन्होंने मार्क्सवादी और कांग्रेस गठबंधन को ‘अपवित्र’ करार देते हुए कहा, हम अकेले शक्तिशाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed