फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Election: 'Demand for Greater Tipraland cannot be fulfilled...', says CM Manik Saha

Tripura Election: 'ग्रेटर टिपरालैंड की मांग नहीं हो सकती पूरी...', डोर-टू-डोर अभियान के दौरान बोले सीएम साहा

Sun, 05 Feb 2023 12:41 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Feb 2023 12:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा, टिपरा मोथा पार्टी की ग्रेटर टिपरालैंड की मांग पूरी होना संभव नहीं है, क्योंकि इसकी प्रस्तावित सीमा न केवल असम और मिजोरम बल्कि पड़ोसी बांग्लादेश से भी गुजरती है।

विज्ञापन
Tripura Election: 'Demand for Greater Tipraland cannot be fulfilled...', says CM Manik Saha
माणिक साहा, मुख्यमंत्री, त्रिपुरा - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को ग्वाला बस्ती और मास्टरपारा इलाके में घर-घर अभियान चलाकर पार्टी का प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता से उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वह जिस तरह से हमारा साथ दे रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि हमें 2018 के मुकाबले अधिक समर्थन मिलेगा। 

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री साहा ने आगे कहा कि चुनाव में हमारा कोई प्रतिद्वंदी नहीं है, चाहें वह टिपरा मोथा हो, कांग्रेस हो या सीपीआई। हमने पारदर्शिता के साथ काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह से देश चला रहे हैं, हम भी उसी तर्ज पर काम कर रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी है। 

विज्ञापन

 

ग्रेटर टिपरालैंड की मांग पूरी होना संभव नहीं 

मुख्यमंत्री ने कहा, टिपरा मोथा पार्टी की ग्रेटर टिपरालैंड की मांग पूरी होना संभव नहीं है, क्योंकि इसकी प्रस्तावित सीमा न केवल असम और मिजोरम बल्कि पड़ोसी बांग्लादेश से भी गुजरती है। उन्होंने कहा, क्षेत्रीय दल आगामी विधानसभा चुनावों में स्थितियों से लाभ  उठाकर आदिवासी और गैर-आदिवासी लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed