{"_id":"63ec2dba8137cf00d00f9c3c","slug":"tripura-elecrion-2023-campaigning-for-the-tripura-assembly-elections-has-come-to-an-end-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura Elecrion 2023: त्रिपुरा में चुनाव प्रचार थमा, 259 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत, मतदान कल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura Elecrion 2023: त्रिपुरा में चुनाव प्रचार थमा, 259 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत, मतदान कल
Wed, 15 Feb 2023 06:26 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 15 Feb 2023 06:26 AM IST
सार
चुनाव परिणाम दो मार्च को घोषित किए जाएंगे। राज्य चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के सामने इस बार कांग्रेस-वाम गठबंधन की चुनौती होगी। चुनाव मैदान में कुल 259 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान मंगलवार शाम चार बजे समाप्त हो गया। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव परिणाम दो मार्च को घोषित किए जाएंगे। राज्य चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के सामने इस बार कांग्रेस-वाम गठबंधन की चुनौती होगी। चुनाव मैदान में कुल 259 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा बलों की 400 कंपनियों को तैनात किया गया है। अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर राज्य में 17 फरवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई है।
कड़े मुकाबले के आसार
इस बार त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में कड़ी टक्कर के आसार हैं। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा सहित 40 से अधिक स्टार प्रचारकों ने धुआंधार प्रचार किया। दूसरी ओर, कांग्रेस और वाम गठबंधन ने भी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस बार, तीसरी ताकत के रूप में टिपरा मोथा पहली बार अपने प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरा है। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि इस बार चुनाव दिलचस्प होगा।