फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura CPIM terms Mabashar Ali a traitor for joining BJP ahead of Assembly polls

त्रिपुरा चुनाव: CPM ने भाजपा में शामिल होने वाले मबशर अली को बताया 'देशद्रोही', पार्टी से किया निष्कासित

Mon, 30 Jan 2023 11:17 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अगरतला
पीटीआई, अगरतला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 30 Jan 2023 11:17 AM IST
सार

कैलाशहर विधानसभा क्षेत्र से माकपा विधायक अली तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबल भौमिक के साथ 27 जनवरी को दिल्ली में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और पार्टी के पूर्वोत्तर समन्वयक संबित पात्रा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
Tripura CPIM terms Mabashar Ali a traitor for joining BJP ahead of Assembly polls
मबशर अली भाजपा की सदस्यता लेते हुए - फोटो : Social Media

विस्तार

त्रिपुरा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के लिए सोमवार को पार्टी विधायक मबशर अली को 'देशद्रोही' करार दिया। माकपा के वरिष्ठ नेता पबित्रा कार ने कहा कि मबशर अली एक देशद्रोही है, जिसने महज एक टिकट के लिए पार्टी को धोखा दिया और उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है।

विज्ञापन


मबशर अली ने 27 जनवरी को ली थी भाजपा की सदस्यता
कैलाशहर विधानसभा क्षेत्र से माकपा विधायक अली तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबल भौमिक के साथ 27 जनवरी को दिल्ली में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और पार्टी के पूर्वोत्तर समन्वयक संबित पात्रा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए थे। बता दें कि त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव 16 फरवरी को होने हैं। अली को कैलाशहर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा का टिकट दिया गया था।
विज्ञापन


मबशर अली का टिकट कटने की यह रही वजह
सीपीआई (एम) के टिकट पर 2018 त्रिपुरा विधानसभा चुनाव जीतने वाले अली को सीपीआई (एम) द्वारा टिकट से वंचित कर दिया गया था क्योंकि उनका निर्वाचन क्षेत्र कांग्रेस के साथ "सीट समायोजन" के हिस्से के रूप में कांग्रेस को दिया गया था। पार्टी की राज्य समिति के सदस्य कार ने पीटीआई से कहा कि हमने मबशर अली से बात की और उन्हें बताया कि उनकी सीट कांग्रेस उम्मीदवार (बिरजीत सिन्हा) को क्यों दी गई।   कार ने कहा कि कांग्रेस के साथ जाने का फैसला पार्टी के पोलित ब्यूरो और राज्य समिति ने देश में मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed