फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura CM Biplab Kumar Deb says has submitted resignation to governor

Biplab Deb Resigns: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दिया इस्तीफा, कल अमित शाह से की थी मुलाकात 

Sat, 14 May 2022 05:15 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 14 May 2022 05:15 PM IST
सार

कल बिप्लब देब ने गृह मंत्री अमित शाह से  मुलाकात की थी, लेकिन आज इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया।
 

विज्ञापन
Tripura CM Biplab Kumar Deb says has submitted resignation to governor
बिप्लब देब ने दिया इस्तीफा - फोटो : social media

विस्तार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा आज राज्यपाल एसएन आर्य को सौंपा। कल बिप्लब देब ने गृह मंत्री अमित शाह से  मुलाकात की थी, लेकिन आज इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। त्रिपुरा में कई भाजपा विधायक बिप्लब देब से नाराज चल रहे थे और इसकी गूंज हाईकमान तक भी पहु्ंची थी।  
विज्ञापन


इस्तीफे के बाद बिप्लब का बयान
इस्तीफा देने के बाद देब ने कहा, पीएम मोदी से मेरी बात हुई है। मैंने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। आलाकमान ने इस्तीफा देने को कहा तो मैंने यह कदम उठाया। आगे विधानसभा चुनाव होने हैं, उसकी तैयारियों में लगूंगा। भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करता रहूंगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


माणिक साहा चुने गए विधायक दल के नेता
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में त्रिपुरा में थे। इस दौरान राज्य भाजपा अध्यक्ष माणिक साहा को विधायक दल का नेता चुना गया। बिप्लब कुमार देब ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने कहा कि बिप्लब देब के नेतृत्व में पिछले 4 सालों में राज्य में काफी विकास हुआ है। साहा इस क्रम को आगे बढ़ाएंगे। 


कई विधायक थे नाराज
बिप्लब देब के खिलाफ सालभर से कई विधायकों की नाराजगी चल रही थी। पिछले साल जून में विधायकों का एक समूह बिप्लब देब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने दिल्ली आया था। हालांकि, तब हाईकमान ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था और राज्य प्रभारी विनोद सोनकर से इस मुद्दे को हल करने के लिए कहा गया था। 

बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनावों में माणिक सरकार की कम्युनिस्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद भाजपा ने राज्य में सत्ता हासिल की थी। 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा के 36 विधायक हैं और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के 8 विधायक हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed