फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura CM Biplab deb speech at Madhavpur Mela of Gujarat

माधवपुर मेला: त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने किया संबोधित, बोले- पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर भारत और देश के बीच की खाई को खत्म किया

Tue, 12 Apr 2022 12:18 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 12 Apr 2022 12:18 AM IST
सार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि हमारे देश के पश्चिम और पूर्व के भूभाग के सांस्कृतिक संबंध बेहद प्रगाढ़ थे। लेकिन आज के आधुनिक और आजाद भारत में भी देश के प्रमुख हिस्सों से पूर्वात्तर भारत को ओझल रखा गया था। मगर भला हो भगवान का जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक ऐसा मसीहा भेजा है जिसने पूर्वोत्तर भारत और देश के मुख्य भूभाग के बीच की खाई को खत्म कर पूर्वोत्तर भारत को देश के मुख्य भूभाग के राज्यों के बराबर लाकर खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
Tripura CM Biplab deb speech at Madhavpur Mela of Gujarat
माधवपुर मेले में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब। - फोटो : Twitter@BjpBiplab

विस्तार

गुजरात का माधवपुर मेला 10 से 14 अप्रैल, 2022 तक चलेगा। माधवपुर मेला भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के विवाह के खूबसूरत क्षणों का जश्न मनाता है, जो अरुणाचल प्रदेश से शुरू होकर गुजरात तक आता है।

विज्ञापन


माधवपुर मेले में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने सोमवार को शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं गुजरात की पावन भूमि को नमन करता हूं। इस भूमि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार बल्लभभाई पटेल और गरीबों के मसीहा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जन्म लिया है। राष्ट्रीय एकता के प्रतिक पोरबंदर के माधवपुर घेड़ मेले में भाग लेकर मैं अपने आप को धन्य महसूस कर रहा हूं।"

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुजरात सरकार द्वारा वर्ष 2018 से माधवपुर घेड़ मेले में सांस्कृतिक मेले को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


माधवपुर भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का साक्षी है
बिप्लब देब ने कहा कि आप सभी अवगत हैं कि पोरबंदर जिले का माधवपुर भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का साक्षी है। लोककथाओं के अनुसार रुक्मिणी पूर्वोत्तर भारत के अरूणाचल प्रदेश की रहने वाली थीं। भगवान श्री कृष्ण उन्हें अपने साथ लाए और यहां माधवपुर में उन दोनों का विवाह रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। इससे यह प्रमाणित होता है कि हमारे देश के पश्चिम और पूर्व के भूभाग के सांस्कृतिक संबंध बेहद प्रगाढ़ थे। लेकिन आज के आधुनिक और आजाद भारत में भी देश के प्रमुख हिस्सों से पूर्वात्तर भारत को ओझल रखा गया था। मगर भला हो भगवान का जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक ऐसा मसीहा भेजा है जिसने पूर्वोत्तर भारत और देश के मुख्य भूभाग के बीच की खाई को खत्म कर पूर्वोत्तर भारत को देश के मुख्य भूभाग के राज्यों के बराबर लाकर खड़ा कर दिया है।


मोदी के पीएम बनने के बाद नार्थ ईस्ट देश की प्राथमिकता में आया है: बिप्लब देब
आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की वजह से नॉर्थ ईस्ट को विश्व पटल पर ख्याति प्राप्त हो रही है और इसे वह दर्जा प्राप्त हो रहा है, जिसका वो हकदार था। मोदी के पीएम बनने के बाद से नार्थ ईस्ट देश की प्राथमिकता में है। वरना इस क्षेत्र को न कोई जानता था और न ही पूछता था। 

पीएम मोदी के नेतृत्व में त्रिपुरा में अप्रत्याशित विकास हुआ: बिप्लब देब
उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में पिछले कई वर्षों से कम्युनिस्टों की सरकार रही और हमारा राज्य मुख्यधारा के राज्यों की तुलना में अत्यधिक पीछे चला गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के दो साल के अंदर ही त्रिपुरा में 'खतरे की पहचान और जोखिम मूल्यांकन' (एचआईआरए) मॉडल के तहत अप्रत्याशित विकास हुआ है। यह माधवपुर गांव न सिर्फ भगवान श्री कृष्ण और विदर्भ कुमारी रुक्मिणी के विवाह की साक्षी स्थली है। बल्कि यह भारत के पूर्वोत्तर और पश्चिम प्रदेशों के सांस्कृतिक मिलन का स्थल भी है।


देब ने कहा कि "अंत में यही कहूंगा की भारत की आजादी के बाद से पूर्वोत्तर और पश्चिम प्रदेश के बीच के सांस्कृतिक संबंधों को या तो भुलाने की कोशिश हुई या उन्हें ओझल रखा गया। मगर राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार पटेल के आदर्शों को ध्येय मानकर कार्य कर रहे पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को नई पहचान दी। उनके एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को पूरा करने के लिए समूचे पूर्वोत्तर की जनता उनके साथ है और सभी राज्य उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed