{"_id":"5ae5cb304f1c1b76098b70a9","slug":"tripura-cm-biplab-deb-has-given-strange-advice-to-unemployed-youth-for-government-job","type":"story","status":"publish","title_hn":" त्रिपुरा CM बोले- सरकारी नौकरी के लिए नेताओं के पीछे मत भागें, पान की दुकान खोल लें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा CM बोले- सरकारी नौकरी के लिए नेताओं के पीछे मत भागें, पान की दुकान खोल लें
ब्यूरो, अमर उजाला, अगरतला
Updated Sun, 29 Apr 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल के दिनों में अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में आए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अब राज्य के बेरोजगार युवकों को एक अजीब सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि युवकों को सरकारी नौकरियों के लिए राजनेताओं के पीछे भागने की बजाय पान की दुकान खोल लेनी चाहिए।
विज्ञापन
वह विश्व पशु दिवस के मौके पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। देब ने कहा कि राज्य के युवक सरकारी नौकरियों के लिए नेताओं के पीछे भागने में अपना बहुमूल्य समय गंवा देते हैं। यदि इन युवकों ने ऐसा करने की बजाय पान की दुकान खोल ली होती तो उनके बैंक खाते में अब तक कम से कम पांच लाख रुपये होते।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले देब ने महाभारत काल में इंटरनेट और सेटेलाइट होने की बात कही थी। दो दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि मैकेनिकल इंजीनियरों को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा था कि डायना हेडन मिस वर्ल्ड बनने लायक नहीं थी क्योंकि वह सच्चे भारतीय सौंदर्य का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं। हालांकि डायना हेडन वाली टिप्पणी के लिए देब ने अब माफी मांग ली है।