फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura: BJP ST Morcha national president Sameer Oraon attacked, Tipra Motha supporters accused

Tripura: भाजपा ST मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव पर हमला, टिपरा मोथा समर्थकों पर आरोप

Sun, 13 Nov 2022 10:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Nov 2022 10:09 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव पर हमला हुआ है, जिसमें वह घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Tripura: BJP ST Morcha national president Sameer Oraon attacked, Tipra Motha supporters accused
समीर उरांव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और बीजेपी के एसटी मोर्चा के अध्यक्ष समीर उरांव पर त्रिपुरा के अगरतला के बाहरी इलाके में पथराव किया गया। इस दौरान उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। हमले में उरांव और त्रिपुरा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाल-बाल बचे। मामले में एफआईआर दर्ज की गई। 

विज्ञापन


हमले की भाजपा ने तीव्र निंदा की और कहा कि चुनाव से पहले किसी को भी राज्य का माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सांसद ने बताया कि वे कंचनपुर से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान अगरतला के रास्ते में यह घटना घटी। 
विज्ञापन


भाजपा ने कहा कि उरांव एक कार्यक्रम से अगरतला लौट रहे थे, तभी उन पर तिपरा मोथा के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। बताया गया कि सांसद की गाड़ी में बैठे लोगों को उताकर कर मारने की कोशिश की गई। उन्हें कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, उनके काफिले का हिस्सा एक अन्य भाजपा नेता घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा गार्डों ने हवाई फायरिंग की। भाजपा ने कहा कि अगर समय पर सुरक्षाकर्मी कार्रवाई नहीं करते तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। भाजपा ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए हमलावरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।


उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्यसभा सांसद समीर उरांव को सह प्रभारी नियुक्त किया है। पूर्वोत्तर राज्य में मार्च 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में त्रिपुरा का सियासी पारा भी हाई होने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed