{"_id":"658cff9fdc73f63dda0d3fb7","slug":"tripura-bjp-mla-surajit-datta-dies-after-prolonged-illness-cm-manik-saha-expressed-sorrow-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: भाजपा विधायक सुरजीत दत्ता का निधन, वामपंथ के रहे कट्टर विरोधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: भाजपा विधायक सुरजीत दत्ता का निधन, वामपंथ के रहे कट्टर विरोधी
Thu, 28 Dec 2023 10:31 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 28 Dec 2023 10:31 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में सीएम साहा ने लिखा कि 'वरिष्ठ राजनेता और भाजपा के मौजूदा विधायक सुरजीत दत्ता के निधन की खबर से दुख हुआ। अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ।'
विज्ञापन
भाजपा के दिवंगत विधायक सुरजीत दत्ता (फाइल फोटो))
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा में भाजपा के विधायक सुरजीत दत्ता का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। अधिकारियों ने बताया कि सुरजीत दत्ता का निधन बुधवार की रात कोलकाता के एक अस्पताल में हुआ। सुरजीत दत्ता (70 वर्षीय ) के परिवार में पत्नी और बेटी है। रामनगर सीट से विधायक सुरजीत दत्ता कई बीमारियों से पीड़ित थे और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मंगलवार की रात उन्हें अगरतला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सीएम ने जताया दुख
तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के अस्पताल में शिफ्ट किया गया था लेकिन इलाज के दौरान बीती रात उनका निधन हो गया। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भाजपा विधायक के निधन पर दुख जताया। सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में सीएम साहा ने लिखा कि 'वरिष्ठ राजनेता और भाजपा के मौजूदा विधायक सुरजीत दत्ता के निधन की खबर से दुख हुआ। अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ।' सीएम ने लिखा कि साहा का निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। सीएम ने दिवंगत विधायक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
वामपंथ के रहे विरोधी
त्रिपुरा सरकार ने राज्य में गुरुवार को एक दिन का शोक घोषित किया है। बता दें कि सुरजीत दत्ता ने पहली बार साल 1988 में रामनगर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इसके बाद वह सुधीर रंजन मजूमदार के नेतृत्व वाली कांग्रेस-टीयूजेएस सरकार में मंत्री भी रहे। सुरजीत दत्ता वामपंथ के कट्टर विरोधी रहे और 2018 में भाजपा में शामिल होने से पहले वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे और कुछ समय तक टीएमसी के भी सदस्य रहे। दत्ता के निधन के बाद 60 सदस्यों वाली त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 32 रह गई है।