{"_id":"621b724f75529f4133243540","slug":"tripura-bjp-clashes-with-congress-union-minister-arrived-to-thank-the-constable-who-guarded-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: भाजपा-कांग्रेस में झड़प, सुरक्षा करने वाली महिला कांस्टेबल को शुक्रिया अदा करने पहुंचीं केंद्रीय मंत्री भौमिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: भाजपा-कांग्रेस में झड़प, सुरक्षा करने वाली महिला कांस्टेबल को शुक्रिया अदा करने पहुंचीं केंद्रीय मंत्री भौमिक
Sun, 27 Feb 2022 09:37 PM IST
मेघा चौधरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,अगरतला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,अगरतला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 27 Feb 2022 09:37 PM IST
सार
अगरतला में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच शनिवार को झड़प हो गई थी। केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने दावा किया कि इस दौरान मुझ पर पेट्रोल बम भी फेंका गया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगरतला में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच शनिवार को झड़प हो गई थी। इसमें कई पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए थे। इसी को लेकर रविवार को केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक दो महिला पुलिस कांस्टेबल का धन्यवाद करने के लिए पहुंची। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान महिला कॉन्स्टेबल ने उनको बचाया था।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा कि कल कांग्रेस ऑफिस के ऊपर से हमारी रैली पर ईंट पत्थर फेंके गए थे। मुझे लक्ष्य करके पेट्रोल बम भी फेंका गया। इस हमले में मुझे दो महिला पुलिस कांस्टेबल ने बचाया था। उन्हें धन्यवाद करने के लिए मैं आज यहां आई हूं।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग
स्थानीय पुलिस से बीजेपी महासचिव टिंकू रॉय, उपाध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी, महासचिव पपई दत्ता और भगवा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तीखी नोकझोंक की। रैली में त्रिपुरा के सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुशांत चौधरी भी मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि जब भाजपा की शांतिपूर्ण रैली कांग्रेस भवन के पास पहुंची तो कांग्रेस भवन के अंदर छिपे कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर पेट्रोल बम फेंके थे। उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
इससे पहले त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से करीब 40 किलोमीटर दूर त्रिपुरा के खोवई जिले में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प हुई थी। इसमें दो पुलिसकर्मियों समेत 19 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें 30 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।