{"_id":"66aefcbbb9835e31eb06e797","slug":"tripura-bangladesh-woman-arrested-for-human-trafficking-in-charipara-bsf-grp-joint-operation-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: मानव तस्करी के शक में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, बीएसएफ ने जीआरपी की मदद से पकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: मानव तस्करी के शक में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, बीएसएफ ने जीआरपी की मदद से पकड़ा
Sun, 04 Aug 2024 09:29 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 04 Aug 2024 09:29 AM IST
सार
जीआरपी और बीएसएफ को महिला के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला को अगरतला रेलवे स्टेशन कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी त्रिपुरा के चरीपारा इलाके से एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है। शक है कि महिला मानव तस्करी में संलिप्त है। गिरफ्तार महिला की पहचान खदीजा बेगम (36 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के ब्राहमनबरिया जिले की मूल निवासी है।
गुप्त सूचना के आधार पर जीआरपी और बीएसएफ ने की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि 'शनिवार दोपहर को बांग्लादेशी मूल की महिला खदीजा बेगम को जीआरपी ने बीएसएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर त्रिपुरा के चरीपारा इलाके से गिरफ्तार किया है।' जीआरपी और बीएसएफ को महिला के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला को अगरतला रेलवे स्टेशन कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मानव तस्करी के शक में गिरफ्तार किए गए 10 लोग
बीएसएफ ने गुरुवार को स्थानीय कानूनी एजेंसियों के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया और 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में से आठ बांग्लादेशी थे। मानव तस्करी के मामले में यह अभियान चलाया गया था। गिरफ्तार किए गए लोग ट्रेन पर सवार होने की तैयारी कर रहे थे। इनसे पूछताछ के बाद ही खदीजा बेगम के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।