फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tripura assembly elections CM manik sarkar CPI(M) bjp amit shah prime minister narendra modi

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: CM माणिक बोले- राज्य में दरार पैदा कर रही BJP

Wed, 14 Feb 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Updated Wed, 14 Feb 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
tripura assembly elections CM manik sarkar CPI(M) bjp amit shah prime minister narendra modi
CM manik sarkar

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजनीतिक पार्टियों के आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। अब राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी सीपीआई(एम) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राज्य में दरार पैदा करने का आरोपी लगाया है। राज्य के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने बीजेपी और उसके सहयोगी दल इंडिजिनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आने के लिए समाज में दरार पैदा की जा रही है।

विज्ञापन


माणिक सरकार ने यहां एक रैली के संबोधन के दौरान अपनी बात रखी। उन्होंने कहा के पहले त्रिपुरा को राष्ट्रीय तौर पर अलग रखा जाता था, लेकिन अब राज्य को ही बांटने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा आईपीएफटी की ओर से अलग त्रिपुरालैंड की मांग इस बात का सबूत है।
विज्ञापन


माणिक सरकार ने बीजेपी ने नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन स्कीम को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश के विभाजन के समय जो हुआ था उसे साजिश के तहत त्रिपुरा में भी इस स्कीम के जरिए लागू करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान के मुताबिक देश में रहने वाले हर नागरिक को बराबर अधिकार मिले हुए हैं, लेकिन बीजेपी सरकार देश को हिंदू राष्ट्र बनाने में जुटी हुई है। बता दें कि 60 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 18 फरवरी को मतदान होना है। राज्य में करीब 25 साल से लेफ्ट पार्टी सीपीआई(एम) की सरकार हैं, लेकिन इस बार चुनावी मैदान की लड़ाई में कड़ा मुकाबला तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed