{"_id":"63f1c630a77f0689440797e4","slug":"tripura-10-rohingya-arrested-from-agartala-railway-station-entered-india-illegally-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: अगरतला रेलवे स्टेशन से 10 रोहिंग्या समेत 13 गिरफ्तार, अवैध रूप से भारत में किया था प्रवेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: अगरतला रेलवे स्टेशन से 10 रोहिंग्या समेत 13 गिरफ्तार, अवैध रूप से भारत में किया था प्रवेश
Sun, 19 Feb 2023 12:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:18 PM IST
सार
जीआरपी पुलिस अधीक्षक अमिताभ पाल ने बताया, गिरफ्तार सभी 13 लोग अगरतला रेलवे स्टेशन पर कोलकाता जाने के लिए कंचनजंघा एक्सप्रसे का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन से पुलिस ने 10 रोहिंग्या शरणार्थियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उनके साथ दो बांग्लादेशियों और एक भारतीय हैंडलर को भी गिरफ्तार किया गया है। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, पूछताछ के दौरान रोहिंग्याओं ने स्वीकार किया है कि वे बांग्लादेश के कॉक्स बाजार शिविर से भाग गए थे और अवैध रूप से भारत में घुसे थे।
विज्ञापन
जीआरपी पुलिस अधीक्षक अमिताभ पाल ने बताया, गिरफ्तार सभी 13 लोग कोलकाता जाने के लिए कंचनजंघा एक्सप्रसे का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया, इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
अब तक 33 रोहिंग्या गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने बताया, इन 13 गिरफ्तारियों के साथ अगरतला रेलवे स्टेशन से अब तक 33 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया, रोहिंग्या घुसपैठिए सिपाही जला जिले के साथ लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा से राज्य में प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन