फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   triple talaq petitioners Ishrat Jahan says, more alone than ever after SC verdict

तीन तलाक के खिलाफ लड़ने वाली इशरत का दर्द, कहा- पहले से कहीं ज्यादा अकेली अब हूं

Thu, 07 Sep 2017 09:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 07 Sep 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
triple talaq petitioners Ishrat Jahan says, more alone than ever after SC verdict
इशरत जहां

तीन तलाक के खिलाफ लड़ने वाली महिलाओं में से एक इशरत जहां का जीवन कोर्ट के फैसला के बाद और कठिन होता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ऐसा लगा था कि उन्हों नई रोशनी की उम्मीद थी, लेकिन अभी के हालात उसके ठीक उल्टे हैं जैसा इशरत ने सोचा था। उनका कहना है कि अब वह पहले से कहीं ज्यादा अकेला महसूस करती है।

विज्ञापन



उन्होंने बताया कि फैसला आने के बाद से हालात और भी बदतर हो गए हैं, लोगों ने उनका बहिष्कार कर दिया है। वह एक 12X7 के कमरे में रहने के लिए मजबूर हैं। बता दें कि इशरत सिलाई करके अपना घर चलाती थी, लेकिन जब से कोर्ट का फैसला आया है कोई भी उनसे काम नहीं करवाना चाहता है। 
विज्ञापन


पढें: तीन तलाक के खिलाफ जंग छेड़ने वाली इशरत जहां का समाज ने किया बायकॉट
विज्ञापन
विज्ञापन


इशरत एक छोटे से कमरे और एक किचन में अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। उनके बराबर में ही उनके पति के भाई का परिवार भी रहता है। जो चाहता है कि इशरत वहां से चली जाएं। उन्होंने बताया कि वो लोग हमेशा कहते हैं कि तुम तलाकशुदा हो तो वहां क्यों रह रही हो जहां तुम्हारा पति रहता था, जहां से चली जाओ। 


गौरतलब है कि कोर्ट के तीन तलाक को असंवैधानिक करार देने वाले फैसले के बाद से इशरत को समाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा की रहने वाली इशरत को उसके पति ने दुबई से फोन पर तलाक दे दिया था। इतना ही नहीं उसके पति ने चारों बच्चों को उससे छीन लिया। 

इसके बाद पति ने दूसरी शादी कर ली और उसे यूं ही बेसहारा छोड़ दिया। इशरत ने याचिका दायर कर तीन तलाक को असंवैधानिक और मुस्लिम महिलाओं के गौरवपूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed