{"_id":"599bcc2f4f1c1b0e6d8b46dd","slug":"triple-talaq-largest-reasons-of-muslims-divorce","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये हैं वो वजहें जिनके चलते तीन तलाक देते हैं मुस्लिम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ये हैं वो वजहें जिनके चलते तीन तलाक देते हैं मुस्लिम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपल तलाक
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में किए गए एक सर्वे में ये बात सामने आयी है कि किन- किन वजहों के चलते मुस्लिम पुरुष ट्रिपल तलाक देते हैं। बताते चलें कि तीन तलाक के महत्वपूर्ण मुद्दे पर आज फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ के तीन जजों ने इसे असंवैधानिक बताया है।
सर्वे के मुताबिक माता-पिता और परिवार मुसलमानों के बीच तलाक होने का एक सबसे बड़ा कारण है। इसके अलावा इन वजहों में -
यह बात एक सर्वे में सामने आई है जो मार्च-मई 2017 के महीनों के बीच किया गया था, जिसमें 20,671 लोगों ने भाग लिया, जिनमें (16,860 पुरुष और 3,811 महिलाएं) शामिल थीं। गौरतलब है कि आज इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई करते हुए जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस फली नरीमन, जस्टिस जोसेफ कुरियन ने तीन तलाक को असंवैधानिक बताते हुए कहा- इससे मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन होता है। जबकि इससे पहले चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने कहा कि तीन तलाक धार्मिक प्रक्रिया और भावनाओं से जुड़ा मामला है, इसलिए इसे एकदम से खारिज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
सर्वे के मुताबिक माता-पिता और परिवार मुसलमानों के बीच तलाक होने का एक सबसे बड़ा कारण है। इसके अलावा इन वजहों में -
- 7.96 फीसदी पति के अफेयर के चलते
- 8.41 फीसदी दहेज की मांग
- 13.27 फीसदी पैरेंट्स और रिश्तेदारों की वजह से
- 7.08 फीसदी बच्चे न होने के कारण
- 6.19 फीसदी अच्छी हाउसवाइफ न साबित हो पाने के चलते
- 4.87 फीसदी पति की जॉब छूट जाने की वजह से
- 4.42 फीसदी सेक्सुअल डिमांड न पूरी होने की वजह से
- 3.54 फीसदी पति को पत्नी पसंद न होने पर
- 2.65 फीसदी केवल लड़की पैदा होने पर
- 2.65 फीसदी पत्नी के हेल्थ ठीक न होने की वजह से
- 0.44 फीसदी मुस्लिम लोग उकसावे पर आकर
- 0.88 फीसदी शराब के नशे में
- 37.61 फीसदी मुस्लिम लोग अन्य वजहों के चलते ट्रिपल तलाक देने का फैसला लेते हैं।