फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Triple Talaq Bill: Hussain Dalwai said Women treated unfairly in all communities

तीन तलाक: 'श्रीराम चंद्र जी ने भी सीता को शक के आधार पर छोड़ दिया था'

Fri, 10 Aug 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Aug 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Triple Talaq Bill: Hussain Dalwai said Women treated unfairly in all communities
हुसैन दलवाई

तीन तलाक विधेयक को लोकसभा पास कर चुकी है। आज इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि उच्च सदन से भी यह विधेयक पास हो जाएगा। वहीं इस मामले पर कांग्रेस के महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हुसैन दलवाई ने एक विवादास्पद बयान दिया है। उनका कहना है कि हर धर्म में होता है महिलाओं से गलत व्यवहार और हमें सभी को बदलना होगा।

विज्ञापन


दलवाई ने कहा, 'महिलाओं के साथ हर समुदाय में अनुचित व्यवहार किया जाता है, केवल मुस्लिमों में नहीं। यहां तक कि हिंदू, ईसाई, सिखों आदि में भी। हर समाज में पुरुषों का वर्चस्व है। यहां तक कि श्रीराम चंद्र जी ने भी एक बार सीता को शक के आधार पर छोड़ दिया था। इसलिए हमें सभी को बदलने की जरुरत है।' इस विधेयक को राज्यसभा से पास करवाने के लिए भाजपा ने अपने सांसदो को व्हिप जारी कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष से इस को पारित कराए जाने की अपील करते हुए कहा था कि यदि सोनिया गांधी, मायावती और ममता बनर्जी लैंगिक समानता चाहती हैं तो उन्हें विधेयक का विरोध नहीं करना चाहिए। कैबिनेट ने एक साथ तीन तलाक यानी तलाक-ए-बिद्दत संबंधी बिल में विपक्ष की मांग मानते हुए उस संशोधन की मंजूरी दे दी थी जिसके तहत आरोपी जमानत के हकदार होंगे। अब इस विधेयक के कानून बनने के बाद तीन तलाक का आरोपी मजिस्ट्रेट से जमानत ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एक साथ तीन तलाक गैर जमानती अपराध की श्रेणी में ही रहेगा। विधेयक में आरोपी को अपराध साबित हो जाने के बाद तीन सील की सजा का प्रावधान है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को राज्यसभा में संशोधन के साथ तीन तलाक बिल पेश किया जाएगा। इसे देखते हुए शीतकालीन सत्र में इस बिल को संसद की मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed