फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   trinmool leader Joy Prakash Majumdar blames shuvendu adhikari to defeat mamta banerjee by wrong tactics

पश्चिम बंगाल:  तृणमूल नेता का आरोप- शुभेंदु अधिकारी ने गलत हथकंडों से ममता को विधानसभा चुनाव में हराया

Sun, 13 Mar 2022 11:11 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 13 Mar 2022 11:11 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने टीएमसी नेताओं के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि मजूमदार और बंद्योपाध्याय ने तृणमूल में शामिल होने के बाद अपना असली रंग दिखाया है।

विज्ञापन
trinmool leader Joy Prakash Majumdar blames shuvendu adhikari to defeat mamta banerjee by wrong tactics
ममता बनर्जी-शुभेंदु अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने वाले वरिष्ठ नेता जॉय प्रकाश मजूमदार ने कहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी 2021 में नंदीग्राम सीट से निष्पक्ष तरीके से चुनाव नहीं जीते थे। उनके इस बयान ने राज्य में विवाद खड़ा कर दिया है। 

विज्ञापन


भाजपा ने मजूमदार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते इस साल जनवरी में निलंबित कर दिया था। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी को विजेता घोषित किए जाने के बाद शुभेंदु की जीत का एलान किया जाना चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि 2 मई की रात को शुभेंदु ने कहा था कि वह नंदीग्राम सीट को जीतने के लिए ट्रिक का इस्तेमाल करेंगे। एक वक्त ममता के कट्टर आलोचक रहे मजूमदार को टीएमसी ने उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में मतगणना की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी। शुरुआत में विजेता घोषित की गई ममता को अचानक शुभेंदु ने पछाड़ दिया। भाजपा के टिकट पर डोमजूर से शिकस्त खाने के बाद फिर से टीएमसी का दामन थामने वाले राजीब बंद्योपाध्याय ने भी दावा किया कि मजूमदार का आकलन 100 फीसदी सही है। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि शुभेंदु को निष्पक्ष तरीके से विजेता नहीं घोषित किया गया। 
विज्ञापन


आरोपों को भाजपा ने किया खारिज
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने टीएमसी नेताओं के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि मजूमदार और बंद्योपाध्याय ने तृणमूल में शामिल होने के बाद अपना असली रंग दिखाया है। उन्होंने कहा कि मजूमदार अपने नए बॉस के समक्ष अपनी रेटिंग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ममता के खिलाफ कई अभद्र टिप्पणियां की थीं। उनके बयानों के फुटेज अभी मौजूद हैं। क्या वह अपने पुराने बयानों को वापस लेंगे? राजीब बंद्योपाध्याय पर उन्होंने कहा कि वह झूठे दावे कर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो को प्रभावित करना चाहते हैं। उन्हें त्रिपुरा में पार्टी के मामलों का प्रभार सौंपा गया है और वह वापस आने के लिए छटपटा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1900 वोटों से ममता को हराया था शुभेंदु ने
चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम में 1900 वोटों से हराया था। तृणमूल सुप्रीमो की जीत की खबरों के कुछ घंटों बाद शुभेंदु की विजय का एलान किया गया था। इसके बाद बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में नंदीग्राम के चुनाव परिणाम को चुनौती दी थी। हालांकि बाद में वह भवानीपुर से उपचुनाव लड़ीं और जीतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed