तरकरार: तृणमूल नेता कुणाल घोष ने की सॉलिसिटर जनरल मेहता के घर में जबरन घुसने की कोशिश
तृणमूल कांग्रेस व केंद्र के बीच तकरार के नए नए मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को बंगाल में सत्तारूढ़ इस दल के नेता कुणाल घोष ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के दिल्ली स्थित घर में जबरन घुसने की कोशिश की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के दिल्ली स्थित निवास में जबरन प्रवेश की कोशिश की। हालांकि वे नाकाम रहे। यह प्रयास उन्होंने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के मेहता के घर जाने की खबरों के बाद किया।
तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने असफल प्रयास के बाद कहा 'मेहता के निवास पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मुझे अंदर नहीं जाने दिया और मुझसे कहा कि बिना अपॉइंटमेंट के मैं अंदर नहीं जा सकता हूं। जब यही प्रक्रिया है तो फिर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी हथियारबंद सुरक्षा गार्ड्स के साथ उनके आवास में कैसे घुस सकते हैं, वह भी तब जब अधिकारी सीबीआई के एक केस में आरोपित हैं। इसका मतलब है कि उन्होंने पहले से अनुमति ले रखी थी। इससे यह बात साबित होती है कि उन्होंने अपने ऊपर चल रहे मामले को प्रभावित करने की कोशिश की है।'
सुवेंदु गए थे मेहता के निवास पर
इससे पहले बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी सॉलिसिटर जनरल मेहता के घर गए थे। हालांकि वे बिना पूर्व सूचना व तय समय के मेहता के घर गए, इसलिए उन्हें मुलाकात के लिए इंतजार करना पड़ा था। उस वक्त मेहता पहले से जारी एक बैठक में व्यस्त थे।
नारदा स्टिंग केस में आरोपी हैं सुवेंदु
बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी 2016 के नारदा स्टिंग टेप केस में आरोपी हैं। इस मामले की जांच अभी सीबीआई कर रही है। तुषार मेहता इस केस में सीबीआई के वकील के तौर पर कोलकाता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करते हैं। नारदा केस के प्रमुख आरोपी ने कई करोड़ रुपए के इस घोटाले सुवेंदु अधिकारी पर पैसा लेने का आरोप लगाया है, लेकिन अधिकारी इन आरोपों का खंडन कर चुके हैं।