फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trinamool Congress 'purification' rally to follow BJP 'rath yatra'

भाजपा की ‘रथ यात्रा’ के बाद तृणमूल कांग्रेस निकालेगी ‘शुद्धिकरण’ यात्रा

Fri, 16 Nov 2018 08:34 PM IST
भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता Updated Fri, 16 Nov 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
Trinamool Congress 'purification' rally to follow BJP 'rath yatra'
Mamata Banerjee - फोटो : social media

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा की ‘रथ यात्रा’ का उपहास उड़ाते हुए उसे ‘रावण यात्रा’ करार दिया और उन इलाकों को शुद्ध करने का आह्वान किया जहां से उसका रथ गुजरेगा।तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने लोगों से अनुरोध किया कि वे इस आयोजन की एक और सियासी हथकंडे के तौर पर अनदेखी करें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा है कि जिन इलाकों से होकर रथ गुजरेगा वहां की सफाई के लिये ‘शुद्धिकरण और एकता यात्रा’ का आयोजन करें। मुझे हैरानी है कि पांच सितारा सुविधाओं से युक्त रथों में यह किस तरह की यात्रा होगी? यह ‘रावण यात्रा’ है, न कि ‘रथ यात्रा’।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर प्रदेश भाजपा नेताओं ने फौरन पलटवार करते हुए दावा किया कि ममता बनर्जी ‘‘मनोविकार’’ से ग्रस्त हैं क्योंकि उन्हें अगला लोकसभा चुनाव भाजपा से हारने का डर है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी और टीएमसी डर से ग्रस्त हैं। उन्हें ‘रथ यात्रा’ से खतरा लग रहा है क्योंकि इसका लक्ष्य प्रदेश में लोकतंत्र की स्थापना करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश में पांच, सात और नौ दिसंबर को तीन ‘रथ यात्रा’ शुरू करेंगे जो बंगाल के सभी 42 लोकसभा क्षेत्रों में घूमेगी।इस ‘यात्रा’ के समापन पर पार्टी की कोलकाता में एक विशाल रैली करने की योजना है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित किये जाने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed