{"_id":"6306075dc6958d5a0c6c20ed","slug":"trinamool-congress-may-face-setback-tripura-tmc-president-subal-bhowmik-removed-may-join-bjp-latest-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृणमूल को लग सकता है झटका: त्रिपुरा टीएमसी अध्यक्ष सुबल भौमिक हटाए गए, भाजपा में हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तृणमूल को लग सकता है झटका: त्रिपुरा टीएमसी अध्यक्ष सुबल भौमिक हटाए गए, भाजपा में हो सकते हैं शामिल
Wed, 24 Aug 2022 04:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एन. अर्जुन, अमर उजाला, अगरतला
एन. अर्जुन, अमर उजाला, अगरतला
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 24 Aug 2022 04:41 PM IST
सार
टीएमसी ने एक बयान जारी कर यह घोषणा की कि सुबल भौमिक को त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद से मुक्त किया जा रहा है। वे अन्य पदों पर यथावत बने रहेंगे।
विज्ञापन
सुबल भौमिक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को अपनी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुबल भौमिक को पद से हटा दिया। सियासी गलियारों में भौमिक के भाजपा के साथ अपनी दूसरी पारी शुरू करने की अटकलें लगाई जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होने हैं।
विज्ञापन
टीएमसी ने एक बयान जारी कर यह घोषणा की कि सुबल भौमिक को त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद से मुक्त किया जा रहा है। वे अन्य पदों पर यथावत बने रहेंगे। हालांकि, पार्टी के बयान में यह भी कहा गया है कि राज्य प्रभारी राजीव बनर्जी और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव नए नियुक्ति तक संगठनात्मक गतिविधियों को देखेंगे।
विज्ञापन
दूसरी ओर, सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि सुबल भौमिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के त्रिपुरा दौरे के समय भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक सुबल भौमिक ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
भाजपा का एक खेमा कर रहा है विरोध
सूत्रों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और मौजूदा केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सामाजिक न्याय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक के करीबी नेताओं का एक वर्ग भौमिक की पार्टी में वापसी के विरोध में हैं। मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा और उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा भौमिक की वापसी के पक्ष में हैं।
सूत्रों ने कहा कि भौमिक ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले देब के साथ अनबन के बाद भाजपा छोड़ दी थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने पश्चिम त्रिपुरा निर्वाचन क्षेत्र से भौमिक की उम्मीदवारी को ठुकरा दिया था, जिससे वह नाराज हो गये थे। भौमिक तब कांग्रेस में शामिल हो गए और पश्चिम त्रिपुरा से प्रतिमा भौमिक के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए थे।