फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trinamool Congress leader Derek O'Brien SAID Parliament turned into dark, deep chamber

Parliament: 'संसद अंधेरे-गहरे चैंबर में बदली', लोकसभा की सुरक्षा में सेंध मामले में केंद्र की चुप्पी पर डेरेक

Wed, 27 Dec 2023 03:08 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 27 Dec 2023 03:08 PM IST
सार

इस माह की शुरुआत में लोकसभा कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे दो लोगों ने सभी को उस वक्त चौंका दिया था, जब वे अचानक वहां से कूदकर सांसदों के बीच जा पहुंचे थे। इस घटना को लेकर विपक्ष दल लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

विज्ञापन
Trinamool Congress leader Derek O'Brien SAID Parliament turned into dark, deep chamber
डेरेक ओ ब्रायन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

इस माह की शुरुआत में लोकसभा कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे दो लोगों ने सभी को उस वक्त चौंका दिया था, जब वे अचानक वहां से कूदकर सांसदों के बीच जा पहुंचे थे। इस घटना को लेकर विपक्ष दल लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्र पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि संसद गहरे-अंधेरे चैंबर में तब्दील हो गई है।

विज्ञापन


ओ ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि जब साल 2001 में संसद पर हमला हुआ था, उस समय संसद में खुलकर तीन दिन तक चर्चा हुई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने लोकसभा और राज्यसभा में बयान दिए थे। वहीं, अब इस साल हुए हमले पर ध्यान दिया जाए तो सरकार चुप है। गृह मंत्री के बयान देने की मांग करने पर 146 सांसद निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज संसद एक गहरे, अंधेरे चैंबर में बदल गई है।

यह है मामला
गौरतलब है, 13 दिसंबर को सुरक्षा के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बावजूद लखनऊ निवासी सागर शर्मा और मैसूर निवासी डी. मनोरंजन संसद में जूते में छिपाकर स्मोक केन (धुआं बम) लेकर घुस गए थे। वहीं, संसद के बाहर पुलिस के सामने ही नीलम व अमोल शिंदे ने पीले व लाल रंग के स्मोक केन चला दिए और पुलिस उन्हें रोक नहीं पाई थी। इसके बाद सामने आया कि लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूदने वाले व्यक्ति को पास सिम्हा के कार्यालय ने जारी किए थे, जिसके बाद राजनीतिक विवाद पैदा हो गया और शीतकालीन सत्र के लिए संसद से 143 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग
इस घटना के बाद से ही विपक्षी सांसद लगातार सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा और गृह मंत्री अमित शाह से एक बयान की मांग कर रहे हैं। सदन में सासंदों ने अपनी मांग जोर-शोर से उठाई, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी। साथ ही, लोकसभा में 100 और राज्यसभा में 46 विपक्षी सांसदों को अनुशासनहीनता के लिए निलंबित कर दिया गया था।

विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव
हंगामे के कारण सबसे पहले ओ ब्रायन को ही निलंबित किया गया था, जिसके बाद भी वो सदन में बने रहे। इसकी वजह से उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया गया। इस मामले को सदन की विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया गया है।


संसद के रिकॉर्ड के अनुसार, दिसंबर 2001 में संसद पर हमले के बाद दोनों सदनों में बहस हुई थी। तत्कालीन गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने बहस का जवाब दिया था, जबकि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दोनों सदनों में हस्तक्षेप किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed