फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tried to PM modi and HM shah to do justice with farmers

सत्यपाल मलिक: 'किसान आंदोलन पर मैंने पीएम मोदी-शाह को समझाया' कहा- गलत रास्ते पर जा रहे दोनों

Sat, 24 Apr 2021 08:21 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 24 Apr 2021 08:21 AM IST
सार

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को समझाया है कि वो दोनों गलत रास्ते पर जा रहे हैं।  किसानों के आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता है। उनकी वास्तविक मांगों पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।

विज्ञापन
Tried to PM modi and HM shah to do justice with farmers
पीएम मोदी और अमित शाह(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले राज्यपाल सत्यपाल मलिक एक बार फिर चर्चा में हैं। देश में कोरोना संकट के बीच मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को समझाया है कि वो दोनों गलत रास्ते पर जा रहे हैं।  किसानों के आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता है। उनकी वास्तविक मांगों पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ न्याय करे और उनकी वास्तविक मांगों पर विचार करें। 
विज्ञापन


हरियाणा के निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान के पत्र को जवाब देते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर पीएम और गृहमंत्री से मुलाकात की है। साथ ही किसानों के चल रहे आंदोलन और उनकी मांगों से अवगत कराया है। सत्यपाल मलिक ने दावा किया कि उन्हें भरोसा है कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। गौरतलब है कि हरियाणा में निर्दलीय विधायक सांगवान ने कृषि बिल कानूनों को लेकर भाजपा-जेजेपी सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। जिसके बाद राज्यपाल मलिक को पत्र लिखकर सरकार से बिल वापस लेने की अपील की थी। विधायक के पत्र का जवाब देते हुए राज्यपाल मलिक ने कहा कि उन्होंने पीएम और केंद्रीय गृह मंत्री से इस पर गंभीरता से विचार करने और किसानों को दिल्ली से खाली हाथ नहीं लौटने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed