फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahaparinirvan Diwas PM Modi Paid Tributes to BR Ambedkar Mallikargun Kharge News in Hindi

BR Ambedkar: महापरिनिर्वाण दिवस पर बीआर आंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि; कुछ इस अंदाज में मिले पीएम मोदी और खरगे

Fri, 06 Dec 2024 08:52 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 06 Dec 2024 08:52 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज जब देश उनके योगदान को याद कर रहा है तो वे उनकी दृष्टि को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराते हैं।

विज्ञापन
Mahaparinirvan Diwas PM Modi Paid Tributes to BR Ambedkar Mallikargun Kharge News in Hindi
PM Modi - फोटो : PTI

विस्तार

संसद भवन लॉन में 69वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर डॉ. बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पीएम मोदी और खरगे ने कुछ खास अंदाज में एक दूसरे का स्वागत किया। दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और किसी भी ठहाके लगाकर हंसते हुए दिखाई दिए।  

विज्ञापन

 


पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज जब देश उनके योगदान को याद कर रहा है तो वे उनकी दृष्टि को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mahaparinirvan Diwas PM Modi Paid Tributes to BR Ambedkar Mallikargun Kharge News in Hindi
PM Modi - फोटो : PTI

पीएम मोदी ने क्या कहा?
उन्होंने ‘एक्स’ कहा, 'महापरिनिर्वाण दिवस पर, हम अपने संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को नमन करते हैं। समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. आंबेडकर का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहा है। आज जब हम उनके योगदान को याद कर रहे हैं, हम उनकी दृष्टि को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराते हैं। प्रधानमंत्री ने इस पोस्ट के साथ ही इस साल की शुरुआत में मुंबई में चैत्य भूमि की अपनी यात्रा से जुड़ी एक तस्वीर भी साझा की और लिखा, 'जय भीम'।

Mahaparinirvan Diwas PM Modi Paid Tributes to BR Ambedkar Mallikargun Kharge News in Hindi
PM Modi - फोटो : PTI

आदर्शों और संविधान की रक्षा करने की जरूरत: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीआर आंबेडकर के आदर्शों और उनके सर्वोत्तम योगदान भारत के संविधान की रक्षा, सुरक्षा और संरक्षण की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा, 'बाबासाहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर हम संविधान और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया।

Mahaparinirvan Diwas PM Modi Paid Tributes to BR Ambedkar Mallikargun Kharge News in Hindi
PM Modi - फोटो : PTI

छह दिसंबर को मनाई जाती है पुण्यतिथि
आंबेडकर की पुण्यतिथि हर वर्ष छह दिसंबर को मनाई जाती है। इसे ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। बाबासाहेब आंबेडकर का निधन छह दिसंबर, 1956 को नयी दिल्ली में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed