{"_id":"5e0bf2018ebc3e881e6a4b62","slug":"tribals-had-to-be-taken-a-person-on-foot-for-postmortem-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: आदिवासियों को पोस्टमार्टम के लिए पैदल चलकर ले जाना पड़ा शव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: आदिवासियों को पोस्टमार्टम के लिए पैदल चलकर ले जाना पड़ा शव
Wed, 01 Jan 2020 06:42 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 01 Jan 2020 06:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
एर्नाकुलम जिले में कुछ आदिवासियों को सड़क न होने के कारण जंगलों के रास्ते करीब तीन किलोमीटर चलकर एक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के मामले में केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार से घटना की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर मामला दर्ज करते हुए केरल राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एंटनी डोमिनिक ने मुख्य सचिव और एर्नाकुलम के जिला कलेक्टर को तीन सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। कथित तौर पर पिछले हफ्ते एर्नाकुलम जिले के कुंजिप्पारा आदिवासी कॉलोनी में 37 वर्षीय सोमन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
पुलिस जांच के बाद उसके शव को कथित रूप से चटाई में लपेटकर कंधों पर डालकर निकटतम सड़क पर ले जाया गया। इसके बाद वे एक नदी पार कर शव को एक जीप में रखकर मुख्य सड़क पर ले गए। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एंबुलेंस से कोथामंगलम तालुक अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन