फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trial of drug begins which increases immunity against coronavirus

कोरोना के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा का ट्रायल शुरू

Thu, 07 May 2020 05:22 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 07 May 2020 05:22 AM IST
विज्ञापन
Trial of drug begins which increases immunity against coronavirus
csir - फोटो : social media

वैज्ञानिक औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली वैक्सीन का मानव ट्रायल शुरू कर दिया है। यह ट्रायल पहले चरण में दिल्ली एम्स, भोपाल और चंडीगढ़ पीजीआई में किया जा रहा है।

विज्ञापन


सीएसआईआर ने बताया कि भारत सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद 50 गंभीर मरीजों पर इसका प्रयोग शुरू किया है। यह सभी वेंटिलेटर पर हैं। इन मरीजों का उपचार प्लाज्मा थेरेपी से नहीं किया गया है। ट्रायल के दौरान इनके शरीर पर इस दवा का असर देखा जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा चार हजार उन मरीजों को भी दवा दी जाएगी जिनकी हालत बहुत गंभीर नहीं है। इनमें देखा जाएगा कि दवा प्रतिरक्षा प्रणाली को कितने दिन में और कितना मजबूत करती है। इसके बाद कोरोना पीड़ितों के संपर्क में आने वाले 500 लोगों को दवा दी जाएगी और देखा जाएगा कि क्या उनकी प्रतिरोधक क्षमता इतनी दृढ़ हो गई कि वह संक्रमण से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसआईआर के महानिदेशक शेखर मांडे ने बताया कि कोरोना वैक्सीन को आने में अभी वक्त लगेगा। ऐसे में इस दवा को इस लिहाज से टेस्ट किया जा रहा है कि कोरोना होने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को इतना शक्तिशाली बना दिया जाए कि संक्रमण का असर घातक न हो। अगर प्रयोग सफल रहता है तो कोरोना भारत में मरीजों के लिए प्राणघाती नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed