{"_id":"6064c665c769ce61e127f63e","slug":"tremendous-heat-in-bhubaneswar-mercury-reaches-44-6-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: भुवनेश्वर में जबरदस्त गर्मी, पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: भुवनेश्वर में जबरदस्त गर्मी, पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
Thu, 01 Apr 2021 12:28 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:28 AM IST
सार
- भुवनेश्वर में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लू का प्रकोप जारी
- गर्मी के कारण सामान्य जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
विज्ञापन
गर्मी का सितम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में लोगों को बुधवार को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा क्योंकि यहां का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
विज्ञापन
भुवनेश्वर में गर्मी के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मंगलवार से अब तक अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। भुवनेश्वर प्रदेश में सबसे अधिक गर्म स्थान बन गया है।
विज्ञापन
मौसम केंद्र के अनुसार, 1948 के बाद से भुवनेश्वर में मार्च महीने का यह सर्वाधिक तापमान है। इससे पहले 21 मार्च 2016 को भुवनेश्वर का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार प्रदेश के जिन अन्य स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया है उनमें बारीपदा (43.6), बालासोर (43) एवं चांदबाली (42.6) शामिल हैं।