Vande Bharat Train: नौंवी वंदे भारत ट्रेन से धार्मिक स्थलों का सफर होगा आसान, दक्षिण भारत में जल्द होगी शुरू
Vande Bharat Train: दक्षिण भारत में तीन और वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की जा सकती है। नए रूट्स में तेलंगाना में काचीगुड़ा से कर्नाटक में बेंगलुरु तक और तेलंगाना में सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश में तिरुपति तथा महाराष्ट्र में पुणे शामिल हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की नौवीं वंदे भारत ट्रेन तैयार हो चुकी है। मंगलवार को इस ट्रेन को चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री से बाहर निकालकर ट्रेक पर लाया जाएगा। इसके बाद इस ट्रेन का रूट तय किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण आईसीएफ चेन्नई में किया जा रहा है। फिलहाल देश में आठ वंदे भारत ट्रेन तैयार होकर विभिन्न मार्गों पर दौड़ रही हैं। नौंवी ट्रेन भी तैयार हो चुकी है। मंगलवार को ट्रेन कोच फैक्ट्री से बाहर आ जाएगी। इस ट्रेन को पुरी-भुवनेश्वर-हावड़ा के बीच चलाने की तैयारी है। जिससे जगन्नाथ पुरी, कोणार्क मंदिर, समुद्र और आसपास घूमने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। इसका रूट ट्रायल भी जल्द शुरू हो जाएगा। यह पश्चिम बंगाल की दूसरी और ओडिशा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी।
दक्षिण भारत को मिलेगी और वंदे भारत ट्रेन
इधर, दक्षिण भारत में तीन और वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की जा सकती है। नए रूट्स में तेलंगाना में काचीगुड़ा से कर्नाटक में बेंगलुरु तक और तेलंगाना में सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश में तिरुपति तथा महाराष्ट्र में पुणे शामिल हैं। कर्नाटक और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने की संभावना है, जबकि आंध्र प्रदेश में 2024 में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। भाजपा अपने मिशन दक्षिण के तहत 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में दक्षिणी राज्यों में अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर रही है। रेलवे ने इस साल नवंबर में चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूर मार्ग पर दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के क्रांतिवीर संगोली रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के पांचवें रैक को हरी झंडी दिखाई। सूत्रों ने कहा, हाल में शुरू सिकंदराबाद-विजाग वंदे भारत एक्सप्रेस 100 फीसदी यात्री क्षमता के साथ चल रही है। दक्षिण मध्य रेलवे के रेलवे खंडों को इन गंतव्यों के लिए वंदे भारत ट्रेन के रखरखाव के लिए सिकंदराबाद, हैदराबाद और विजयवाड़ा खंड में कम से कम एक कोचिंग डिपो के बुनियादी ढांचे को अपडेट करने के लिए कहा गया है।
अभी कहां-कहां चल रही है वंदे भारत
अब तक देश में आठ वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। ये नागपुर-बिलासपुर, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-कटड़ा, दिल्ली-ऊना, गांधीनगर-मुंबई, चेन्नई-मैसूर, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी और सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम रूट पर चल रही हैं। देश की नौवीं वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से ओडिशा के पुरी के बीच चलाई जा सकती है। वंदे भारत एक्सप्रेस को ‘मेक-इन-इंडिया’ पहल के तहत चेन्नई के पेरंबूर स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) में बनाया जा रहा है। रेलवे ने आईसीएफ को पायलट के तौर पर आठ कोच की वंदे भारत एक्सप्रेस बनाने को कहा है। भारतीय रेलवे की इस साल के अंत तक 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने और अगले तीन वर्षों में 400 ट्रेन चलाने की योजना है।